Ayodhya News: फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार- 17 वर्षों बाद राम जन्मभूमि पुलिस को मिली बड़ी सफलता।
17 वर्षों से फरार चल रहे इनामी बदमाश सीताराम दास उर्फ विजय दास को गिरफ्तार ....

अयोध्या। थाना राम जन्मभूमि पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 17 वर्षों से फरार चल रहे इनामी बदमाश सीताराम दास उर्फ विजय दास को गिरफ्तार कर लिया है। यह बदमाश 2007 में पड़ोसी जनपद गोंडा में महावीर सिंह की हत्या के मामले में वांछित था। इस मामले में 2008 में सीताराम की कुर्की भी की गई थी, लेकिन इसके बावजूद वह फरार था।
सीताराम दास, जो अब तक नाम बदलकर विजय दास के नाम से अयोध्या के यलोज़ोन क्षेत्र में रह रहा था, को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा। इसके साथ ही मुख्य आरोपी संजय उर्फ विजय उर्फ गोविंद सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, सीताराम दास लंबे समय से अपने नाम और पहचान को छुपाकर संवेदनशील यलोज़ोन क्षेत्र में निवास कर रहा था।
गोंडा पुलिस ने सीताराम दास उर्फ विजय दास पर ₹15000 का इनाम घोषित किया था। उसकी तलाश में गोंडा पुलिस को भी काफी समय से सफलता नहीं मिल पाई थी। अब, राम जन्मभूमि थाना की पुलिस द्वारा इस गिरफ्तारी को एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि सीताराम की गिरफ्तारी से हत्या के पुराने मामले की गुत्थी सुलझने की उम्मीद है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य आपराधिक गतिविधियों और संपर्कों की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने इस सफलता के बाद इलाके की सुरक्षा और निगरानी को और भी सख्त करने का निर्णय लिया है। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए इसे भविष्य में भी इस प्रकार के अपराधियों की धरपकड़ के लिए प्रेरणा बताया।
What's Your Reaction?






