Weather News: देश में आज मौसम का कैसा रहेगा हाल, यूपी-बिहार को लेकर अलर्ट जारी। 

देश की राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ती है तो वहीं भीषण गर्मी भी लोगों को परेशान करती....

Oct 26, 2024 - 10:54
 0  128
Weather News: देश में आज मौसम का कैसा रहेगा हाल, यूपी-बिहार को लेकर अलर्ट जारी। 

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

देश में तेजी से मौसम में बदलाव होता हुआ दिखाई दे रहा है बात की जाये देश की राजधानी दिल्ली की तो यहां धीरे-धीरे ठंड का असर लोगों को दिखाई देने लगा है। वही उत्तर प्रदेश और बिहार को लेकर मौसम विभाग के द्वारा अलर्ट जारी किया गया है।

  • दिल्ली के मौसम में होगा बदलाव

देश की राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ती है तो वहीं भीषण गर्मी भी लोगों को परेशान करती है। आलम यह होता है कि ठंड से बचने के लिए लोग धूप का दीदार करते हैं। तो वहीं गर्मियों में बारिश का इंतजार करते हैं। लेकिन अब दिल्ली में धीरे-धीरे मौसम में बदलाव होता हुआ दिखाई देने लगा है। अगर यहां के तापमान की बात की जाए तो दिन में 33 डिग्री तक अधिकतम तापमान पहुंच जाता है तो वहीं शाम तक धीरे-धीरे तापमान में गिरावट होने लगती है और न्यूनतम तापमान 21 के करीब पहुंच रहा है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 7 दिनों तक दिल्ली की तापमान में बदलाव होगा। यहां अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़कर 37 डिग्री तक पहुंच जाएगा। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि दीपावली का त्यौहार आ रहा है और ऐसे में लोग पटाखे फोड़ते हैं और वायु प्रदूषण तेजी के साथ फैलता है।

Also Read- Weather News: दिल्ली में कब से पड़ने लगेगी ठंड, कैसा रहेगा आज मौसम का हाल...

  • यूपी-बिहार में होगी बारिश

उत्तर प्रदेश और बिहार में धीरे-धीरे मौसम में बदलाव हो रहा है। यहां सुबह और शाम को मौसम ठंड महसूस होता है तो वही धीरे-धीरे दिन आने पर मौसम में गर्माहट शुरू हो जाती है। मौसम विभाग की तरफ से यूपी और बिहार को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसमें उत्तर प्रदेश को लेकर बताया गया है कि प्रयागराज, भदोही, मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली समेत सोनभद्र में हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। तो वही बिहार की बात की जाए तो यहां जमुई, लखीसराय, नवादा, बेगूसराय, खगड़िया, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज समेत 18 जिलों में हल्की-फुल्की बारिश देखने को मिल सकती है। वही आगे बताया गया है कि अगले हफ्ते के बाद से मौसम में तेजी के साथ बदलाव देखने को मिल सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।