कोलकाता रेप-मर्डर केस: राष्ट्रपति मुर्मू का भावुक बयान, बस अब बहुत हो गया...

Aug 29, 2024 - 01:09
 0  168
कोलकाता रेप-मर्डर केस: राष्ट्रपति मुर्मू का भावुक बयान, बस अब बहुत हो गया...

संदीप घोष पर बड़ी कार्रवाई, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने रद की सदस्यता

कोलकाता-नई दिल्ली।
कोलकाता में महिला डॉक्टर से रेप और बेरहमी से हत्या के मामले में लगातार विरोध और प्रदर्शन हो रहा है। वहीं, अब इस मामले में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी कड़ा बयान दिया है। महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा है कि समाज को ‘ईमानदार, पूर्वाग्रहरहित आत्मावलोकन’ की जरूरत है और खुद से कुछ कड़े सवाल पूछने की जरूरत है। राष्ट्रपति ने कहा है कि कोई भी सभ्य समाज बेटियों और बहनों पर इस तरह के अत्याचारों की अनुमति नहीं दे सकता। वह इस घटना से निराश और भयभीत हैं। राष्ट्रपति ने मामले पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा है कि बस अब बहुत हो गया। उन्होंने कहा कि वह महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर व्यथित हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि निंदनीय मानसिकता महिलाओं को कमतर इंसान, कम शक्तिशाली, कम सक्षम, कम बुद्धिमान के रूप में देखती है। उन्होंने कहा कि निर्भया केस के बाद से 12 वर्षों में, समाज द्वारा अनगिनत बलात्कारों को भुला दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Kolkata Doctor Rape Murder: एक अलग ही कहानी बयां कर रहा है वो 45 सेकंड का ये वीडियो, जानिए क्या है राज की बात

यह भूलने की बीमारी घृणित है। राष्ट्रपति ने कहा कि इतिहास का सामना करने से डरने वाले समाज सामूहिक भूलने की बीमारी का सहारा लेते हैं; अब समय आ गया है कि भारत इतिहास का सामना करे। राष्ट्रपति ने कहा कि हमें इस विकृति से व्यापक तरीके से निपटना चाहिए ताकि इसे शुरू में ही रोका जा सके। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में हो रहे विरोध प्रदर्शन पर भी टिप्पणी की है। राष्ट्रपति ने कहा है कि जब छात्र, डॉक्टर और नागरिक कोलकाता में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, उस समय भी अपराधी अन्यत्र शिकार की तलाश में घात लगाए हुए हैं। उधर कोलकाता दुष्कर्म-हत्याकांड मामले के बाद जांच के दायरे में आए आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी सदस्यता निलंबित करने का फैसला किया है। आईएमए की अनुशासनात्मक समिति ने सर्वसम्मति से संदीप घोष की सदस्यता निलंबित करने का निर्णय लिया है।

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म-हत्याकांड मामले के बाद इसके पू्र्व प्रिंसिपल संदीप घोष भी जांच के दायरे में आए थे। संदीप घोष ने घटना के अगले ही दिन कॉलेज के प्रिंसिपल पद से इस्तीफा दे दिया था। संदीप घोष के कार्यकाल के दौरान कॉलेज में कथित तौर पर वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे, जिसके बाद कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई ने घोष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी। सीबीआई ने संदीप घोष का पॉलीग्राफ टेस्ट भी कराया था।

यह भी पढ़ें - Kolkata Rape Case: जूनियर डॉक्टरों ने ठुकराई ममता बनर्जी की अपील, बंगाल बंद के बीच आया CM ममता का मैसेज

वहीं सीबीआई अब घोष के 9 अगस्त की सुबह सेमिनार कक्ष में ट्रेनी डॉक्टर का शव मिलने के तुरंत बाद किए गए मोबाइल फोन कॉल्स को ट्रैक कर रही है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की सदस्यता निलंबित कर दी है। समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार आईएमए मुख्यालय के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरवी अशोकन द्वारा गठित अनुशासनात्मक समिति ने सर्वसम्मति से आईएमए कलकत्ता शाखा के उपाध्यक्ष डॉ. संदीप घोष की सदस्यता निलंबित करने का निर्णय लिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow