मसूरी: रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने किया शुभारंभ

By INA News Desk
Sep 1, 2024 - 23:19
77 Views
मसूरी: रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने किया शुभारंभ
Advertisement
Advertisement

मसूरी.

प्रताप नगर जन कल्याण समिति मसूरी के द्वारा उत्तराखंड के शहीद की याद में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया मसूरी के राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला द्वारा किया गया. इस मौके पर मसूरी के कई सामाजिक संगठनों के साथ भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल जवानों ने भी बढ़-चढ़के रक्तदान किया.

जोत सिंह गुनसोला, पूर्व विधायक मसूरी

पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने प्रताप नगर जल कल्याण समिति द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर की प्रशंसा की उन्होंने कहा कि जिन शहीदों ने उत्तराखंड के निर्माण को लेकर अपनी जानू की आहुति थी अपना खून बहा आज उनकी याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि पूर्व निरंकारी बाबा ने कहा है कि खून नालियों में नहीं नाडीयों में बहना जाना चाहिए और इस संकल्प को लेकर सभी लोगों को बढ़-चढ़कर रक्तदान करना चाहिए क्योंकि उनका खून किसी की जान बचाने में अहम योगदान  निभा सकता है.

Also Read: हरदोई: सुन्नी ग्राम सभा में जन्माष्टमी के बाद आज निकाली गई श्रीकृष्ण की भव्य झांकी

प्रताप नगर जनकल्याण समिति मसूरी के उपाध्यक्ष गंभीर पवार ने कहा कि समिति द्वारा लगातार जनहित के कार्य कर रही है वहीं रक्तदान शिविर लगाकर शहीदों का सम्मान करने के साथ लोगों की जान बचाने का काम में योगदान निभा रहा है उन्होंने कहा कि प्रताप नगर जन कल्याण समिति मसूरी के द्वारा सभी प्रताप नगर और मसूरी की जनता के सहयोग से विभिन्न जनहित के कार्य किया जा रहे हैं.

रिपोर्ट: सुनील सोनकर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement