मथुरा न्यूज़: पीएसी के जवान ने सरकारी रायफल से खुद को मारी गोली। 

Jul 24, 2024 - 10:50
Jul 24, 2024 - 10:51
 0  79
मथुरा न्यूज़: पीएसी के जवान ने सरकारी रायफल से खुद को मारी गोली। 
पीएसी के जवान ने सरकारी रायफल से खुद को मारी गोली। 

मथुरा जिले के थाना रिफाइनरी इलाके रांची बांगर में बने पीएसी कैंप में एक जवान की सदिंग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रांची बांगर में पीएसी का कैंप है। यहां पर 15वीं बटालियन आगरा की यूनिट रहती है, जो श्री कृष्ण जन्म स्थान ईदगाह की सुरक्षा में तैनात है। इसी कैंप में सुधीर मलिक पीएससी के जवान के रूप में तैनात था।

ड्यूटी पर जाने के दौरान अचानक मंगलवार की सुबह तेज आवाज आने पर जब साथियों ने जाकर देखा तो सुधीर खून से लथपथ पड़ा हुआ था। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मानकर फिलहाल जांच कर रही है। मृतक नोएडा के भट्टा परसौल का रहने वाला था। एसपी सिटी अरविंद कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सिपाही  पीएसी में तैनात था। कंपनी कृष्ण जन्मभूमि स्थल पर ड्यूटी करने के लिए आई थी। एसपी ने कहा कि रात को लगभग 1:30 बजे प्लाटून कमांडर ने बताया कि एक सिपाही इंजर्ड हो गया है।

इसे भी पढ़ें:-  नई दिल्ली न्यूज़: करंट लगने से UPSC के छात्र की मौत, स्वाति मालीवाल बोलीं, ये दुर्घटना नहीं, हत्या है।

उसे अस्पताल में एडमिट कराया गया है। पुलिस के अनुसार श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर तैनात पीएसी सुधीर मलिक 15वीं बटालियन पीएसी का जवान था। सुधीर मलिक ने पीएसी बैरक रांची बांगर में खुद को अपनी सरकारी रायफल से गोली मार ली। 5वीं बटालियन से जानकारी हुई है कि वह गौतम बुद्ध नगर के रहने वाले थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।