मसूरी में बारिश का कहर, यात्री शैलटर और बिजली का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होमस्टे भी खतरे की जद में आया।

रिपोर्टर सुनील सोनकर
मसूरी में लगातार हो रही बारिश से भारी नुकसान हो रहा है। मसूरी में पिक्चर पैलेस बस स्टैंड पर भारी भूस्खलन होने से नगर पालिका द्वारा निर्मित बस स्टैंड पर बने यात्री शेल्टर के साथ बिजली का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। वह राज्य आंदोलनकारी देवी गोदियाल का सावित्री होम स्टे भी खतरे की जद में आ गया है भूस्खलन की चपेट में एक बड़ा बांज का पेड़ आ गया है जो कभी भी गिर सकता है जिससे सावित्री होम स्टे को भारी नुकसान हो सकता है। भूस्खलन की चपेट में बिजली का बड़ा ट्रांसफार्मर आने से क्षेत्र में विद्युत सेवाएं बाधित हो गई जिससे लोगो को भारी परेषानियों का सामना करना पड रहा है लोक निर्माण के सडक में आये मलबे और पत्थर को हटाकर बाधित यातायात को भी सुचारू किया गया वह दूसरी ओर मसूरी राष्ट्रीय राजमार्ग 707 मसूरी टिहरी धनोल्टी रोड पर भारी भूस्खलन आने के बाद मार्ग बंद हो गया।
जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वह मार्ग बद होने से सडक के दोनो ओर वहानों का लम्बा जाम लग गया। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों द्वारा जेसीबी के माध्यम से सड़क पर आए मलबे को हटाकर यातायात को सुचारु किया गया। मसूरी पिक्चर पैलेस बस स्टैड पर भूस्खलन के बाद हुए नुकसान का जायजा लेाने कैबिनेट मंत्री गणेष जोषी के प्रतिनिधि भाजपा नेता मोहन पेटवाल मौके पर पहुचे और नगर पालिका प्रषासन और डीएफओ मसूरी से फोन से वार्ता कर भूस्खलन की जद में आया पेड को हटाने की मांग की जिससे खतरे की जद में आये होम स्टे को बचाया जा सके।
इसे भी पढ़ें:- Lucknow News: Australia eyes partnership with Yogi govt to enhance UP's agriculture & allied sectors.
वही विधुत विभाग से विद्युत सेवाओं को बहाल करने के निर्देश दिये गए। मोहन पेटवाल ने बताया कि देर रात को भूस्खलन होने से काफी नुकसान हुआ है जहां पर यात्रियों के बैठने के लिये पालिका द्वारा निर्मित षैड और बिजली का ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गया है व सावित्री होम स्टे भी खतरे की जद में आ गया है। उन्होने बताया कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी विधानसभा सत्र गैरसैंण में है उनको भूस्खलन के बाद हुए नुकसान से अवगत करा दिया गया है।
उन्होने बताया ह डीएफओ को होम स्टे के उपर भूस्खलन की चपेट में आये पेड हो हटाने के निर्देश दे दिये गए है। सावित्री होम स्टे के स्वामी देवी गोदियाल ने कहा कि देर रात को हुए भूस्खलन से उनका होम स्टे को खतरा पैदा हो गया है जिसको लेकर उनके द्वारा होम स्टे को खाली कर बंद कर दिया है जिससे किसी भी अनहोनी से बचा जा सके। उन्होने प्रशासन और शासन से उनकी मदद करने की गुहार लगाई है।
What's Your Reaction?






