सहारनपुर: चोरी की घटना में 02 शातिर चोर गिरफ्तार, पैसों के लालच ने दोस्तो को बनाया चोर

By INA News Desk
Jul 31, 2024 - 23:40
111 Views
सहारनपुर: चोरी की घटना में 02 शातिर चोर गिरफ्तार, पैसों के लालच ने दोस्तो को बनाया चोर
Advertisement
Advertisement

सहारनपुर.

थना मण्डी पुलिस द्वारा चोरी की घटना का अल्प समय में अनावरण करते हुये 02 शातिर चोरो को गिरफ्तार कर उनकेकब्जे से चोरी किये गये 04,20,000/- रुपये नगद बरामद किये।  पुलिस लाइन स्थित सभागार मे आयोजित प्रेसवार्ता मे सहारनपुर के एसपी सिटी अभिमन्यू मांगलिक ने बताया कि 30 जुलाई 2024 को न्यू सब्जी मंडी निवासी दिनेश नांरग (लक्की) की दुकान मे चोरी की घटना हुई थी. सहारनपुर थाना कोतवाली मण्डी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दो शातिर चोर तुषार शर्मा उर्फ भंयकर पुत्र मूलचन्द निवासी सम्राट विक्रम कालोनी थाना मण्डी जनपद सहारनपुर एवं राजू प्रजापति पुत्र उत्तम प्रजापति निवासी ग्राम किन्न तहसील पथरिया जिला दमो सागर (म०प्र.) को चोरी किये गये 04,20,000/- रुपये नगद एवं 01 आधार कार्ड के साथ 62 फुटा रोड पर सिंभल के पेड के नीचे से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें - बलिया: डीएम-एसपी ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण

पूछताछ करने पर दोनो अभियुक्त राजू ने बताया कि मैं मध्य प्रदेश राज्य का रहने वाला हुँ और दिनेश नारंग जी की बगल वाली फलों की दुकान में कार्य करता हुँ एवं मेरा दिनेश की दुकान में भी आना जाना था। तुषार भी अन्य दुकान पर काम करता था एवं तुषार से मेरी दोस्ती थी। दिनेश की दुकान में पैसे देखकर हमारे मन में लालच आ गया और हमने योजना बनाकर ये रुपये कल रात में मंडी समिति की दुकान नं0 166 से चोरी किये है। यह आधार कार्ड भी इन्ही रुपयो के साथ आ गया था, ये वही चोरी किये हुए रुपये है, जिन्हे बैठकर आज हम गिनकर बंटवारा कर रहे थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement