Amroha News: अमरोहा में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया विजय दशमी का पर्व।
डीएम व एसपी ने किया रावण दहन, असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक बड़े धूम धाम से मनाया गया दशहरा ....

रिपोर्टर: एम हारिस
- रावण के पुतला दहन देखने को उमड़ी हज़ारों की भीड़
देश भर में आज दशहरा का पर्व पर रावण के पुतले का दहन किया जा रहा है। अमरोहा जिले में भी रामलीला दशहरे मे रावण मेघनाथ कुंभकरण पुतले का दहन किया जाता है। जिसके चलते देर रात रावण दहन कर रामलीला का समापन किया गया। इस दौरान अमरोहा के हिंदू कालेज के रामलीला ग्राउंड में जमकर आतिशबाजी के नजारे देखने को मिले जहां हजारों की संख्या में दर्शकों के अलावा के अलावा प्रशासन के आला अधिकारियों ने दिवाली जैसी आतिशबाजी का मजा लुटा।
अमरोहा जिले के सदर तहसील क्षेत्र में रामलीला आसपास जिलो में फेमस है। यहां रावण दहन को देखने के लिए भारी भीड उमड़ती है। सबसे ज्यादा क्रेज यहां की आतिशबाजी का होता है। जिसके चलते हजारों की संख्या में दर्शक यहां उमडते हैं। यहां की आतिशबाजी को देखकर स्थानीय लोग ही नहीं मंत्र मुग्ध होते हैं बल्कि जिले के प्रशासनिक अधिकारी भी इस आतिशबाजी का मजा लेते हैं।
Also Read- Amroha News: डीएम ने अपर जिला पंचायत राज अधिकारी पर व्यक्त की नाराजगी, लगाई कड़ी फटकार।
छोटे-छोटे बच्चे इस आतिशबाजी से जहां खुशी का इजहार करते हैं। वही रावण दहन से आसपास जिलों के दर्शकों की खुशी देखते ही बनती है। इस दौरान डीएम निधि गुप्ता वत्स व एसपी अमरोहा ने रावण के पुतले का दहन किया । जिले के कप्तान डीएम ने राम का किरदार निभा रहे कलाकार के साथ मिलकर बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतिक बने पुतलो का दहन किया जिसने अधर्म का रास्ता पकड़ा और धर्म की जीत हुई।
#अमरोहा:बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा विजय दशमी का पर्व
असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक बड़े धूम धाम से मानया गया दशहरा
प्रभु श्रीराम ने वाण मारकर किया रावण का वध
रावण दहन के दौरान डीएम और एसपी ने किया दहन।रावण वध के बाद धू धू कर जला रावण का पुतला@dmamroha @SPAmroha pic.twitter.com/myvyW2diaP — INA NEWS (Initiate News) (@ina24news) October 12, 2024
What's Your Reaction?






