Weather News: आज मौसम का कुछ ऐसा रहेगा हाल, दिल्ली में ठंड ने दी दस्तक, इन 2 राज्यों का ऐसा रहेगा हाल।
देश में धीरे-धीरे मौसम में बदलाव तेजी के साथ होता हुआ दिखाई दे रहा है। अक्टूबर का महीना जैसे-जैसे जा रहा है वैसे-वैसे मौसम में....

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-
दिल्ली में रहने वाले लोगों को 25 अक्टूबर से ठंड का सामना करना पड़ सकता है तो वही देश के दो राज्यों में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग के द्वारा अलर्ट जारी किया गया है और उन्हें सावधान रहने के लिए कहा गया।
-
दिल्ली के आसपास कुछ ऐसा रहा मौसम का हाल
देश में धीरे-धीरे मौसम में बदलाव तेजी के साथ होता हुआ दिखाई दे रहा है। अक्टूबर का महीना जैसे-जैसे जा रहा है वैसे-वैसे मौसम में बदलाव भी होता जा रहा। अगर बात की जाए दिल्ली की तो यहां मौसम धीरे-धीरे ठंडा हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में ठंड का असर दिखने लगेगा। 25 अक्टूबर के बाद से दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, सोनीपत, फरीदाबाद और गाजियाबाद में सर्दियां बढ़ सकती हैं। वहीं अगले 4 दिन में मौसम में और ठंडक आएगी। दिल्ली में दिवाली के बाद मौसम में तेजी के साथ गिरावट आएगी और यहां तापमान भी नीचे आ जाएगा। वही दिल्ली में आज के तापमान की बात की जाए तो यहां यहां अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 20 के करीब रहने वाला है।
Also Read- Husband-Wife Suicide Case: पत्नी ने ट्रेन से कटकर दी जान, शव देख पति ने भी फांसी लगाकर जान दी
-
इन राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी
मौसम विभाग के द्वारा दो राज्यों में होने वाली झमाझम बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसमें मौसम विभाग ने बताया है कि जिन दो राज्यों में बारिश होगी वहां के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। यहां बताया गया है कि पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के तटीय इलाके में तेज हवाएं-तूफान और भारी बारिश की आशंका है।आंध्र प्रदेश को लेकर भी कहा गया है कि यहां भी भारी बारिश हो सकती है। वही 24 से 25 अक्टूबर को तटीय क्षेत्र के स्थान में 20 सेंटीमीटर के करीब बारिश होने का अनुमान जताया गया है।पश्चिम बंगाल की जिन इलाकों में मध्यम बारिश होगी उसमे हावड़ा, हुगली, कोलकाता और बांकुरा जिले में हल्की से मध्यम वर्षा और अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना भी जताई गई है।
What's Your Reaction?






