Uttarakhand News: शहर के 24397 मतदाता नगर पालिका का सिकंदर किसको बनाएंगे, पढ़ें पूरी खबर। 

जिला निर्वाचन ने मतदाता सूची 8 अगस्त 2024 को 24397 मतदाताओं की अंतिम सूची जारी कर दी...

Oct 10, 2024 - 16:23
 0  19
Uttarakhand News: शहर के 24397 मतदाता नगर पालिका का सिकंदर किसको बनाएंगे, पढ़ें पूरी खबर। 

रिपोर्टर:आमिर हुसैन  

उत्तराखंड 
बाजपुर /उधमसिंह नगर: नगर पालिका परिषद बाजपुर की जिला निर्वाचन ने मतदाता सूची 8 अगस्त 2024 को 24397 मतदाताओं की अंतिम सूची जारी कर दी है। जिसमें दो किन्नर मतदाता भी है।नगर पालिका परिषद के चुनाव में यह मतदाता किसको नगर पालिका परिषद बाजपुर का सिकंदर बनाएंगे।इसके साथ ही जिला निर्वाचन ने 13 वार्डो की भी निर्वाचन मतदाताओं की सूची वार्ड वाइ जारी करदी है। जिसमें माजरा प्रभु वार्ड नंबर एक में 1926 मतदाता है।

ईदगाह वार्ड नंबर 2 में 1676 मतदाता है। राम भवन वार्ड नंबर 3 में 1569 मतदाता है।गांधीनगर वार्ड नंबर 4 में 1604 मतदाता है।मुंडिया पिस्तौऱ वार्ड नंबर 5 में 2023 मतदाता है। केशव नगर वार्ड नंबर 6 में 2261 मतदाता है। संजय नगर वार्ड नंबर 7 में 1844 मतदाता है। सुभाष नगर पार्ट नंबर 8 में 1593 मतदाता है। मजरा बक्स वार्ड नंबर 9 में 1534 मतदाता है। चीनी मिल वार्ड नंबर 10 में 1565 मतदाता है। गिल चौक पहाड़ी कॉलोनी वार्ड नंबर 11में 2748 मतदाता है।भोना इस्लामनगर वार्ड नंबर 12 में 1665 मतदाता है। राजीव नगर इंदिरा कॉलोनी वार्ड नंबर 13 में 2239 मतदाता है।जिला निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका बाजपुर के चुनाव को लेकर अंतिम सूची जारी की गई है।

जिसमें बाजपुर नगर पालिका परिषद में 24397 मतदाता है।जिसमें दो किन्नर मतदाता है। और 12 679 पुरुष मतदाता है।जिसमें 11716 महिला मतदाता है।उत्तराखंड राज्य में नगर निगम,नगर पालिका,नगर पंचायत चुनाव को लेकर सर गर्मियां जोरो पर चल रही है।नगर पालिका परिषद बाजपुर के 13 वार्डों में लगभग 50 प्रत्याशियों ने अपने-अपने दलों से दावेदारी पेश करदी है और मतदाताओं में जाकर अपना प्रचार भी कर रहे हैं। नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा से वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रमुख समाजसेवी मनजीत सिंह राजू भाजपा के जिला मंत्री विकास गुप्ता वरिष्ठ भाजपा नेता एवं निवर्तमान नामित सभासद विमल शर्मा भाजपा से नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की दावेदारी पेश कर चुके हैं।

Also Read- Gorakhpur News: एमपीआईटी गोरखपुर के प्रथम बैच के विद्यार्थियों से सीएम योगी ने किया संवाद।

वहीं कांग्रेस के दिग्गज वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं निवर्तमान चेयरमैन गुरजीत सिंह गित्ते तीन बार हैट्रिक मर चुके हैं।चौथी बार भी चौका मारने के लिए तैयार है। राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी से लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सांसद अजय भट्ट सहित अन्य नेता बाजपुर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सीट जीतने के लिए हर संभव प्रयास में जुटे हैं।वही नि वर्तमान चेयरमैन गुरजीत सिंह गित्ते भी नगर पालिका क्षेत्र की जनता के बीच अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं और उनकी पहुंच हर घर के चूल्हे तक है।उनको हरा पाना इतना आसान नहीं होगा।नगर पालिका चुनाव जीताने में महिला मतदाताओं की एहम भूमिका होती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।