एक्ट्रेस फातिमा विकपिडिया से हुई ब्लॉक, 12वी के बाद छोड़ी थी पढ़ाई
एक्ट्रेस फातिमा बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों में से एक है। इस एक्ट्रेस ने कई बड़ी फिल्मों में भी काम किया है। इस एक्ट्रेस में एक इंटरव्यू में अपने जर्नी को भी लेकर बात की। एक्ट्रेस ने बताया उन्होंने पढ़ाई क्यों छोड़ दी और उसके बाद यह शादियां शूट करने लगी। इस एक्ट्रेस की जर्नी भी काफी दिलचस्प रही। आमिर खान की फिल्म दंगल में भी अपनी एक्टिंग से लोगो को प्रभावित किया था।
12वीं के बाद छोड़ दी पढ़ाई
एक्ट्रेस फातिमा ने बताया कि उन्होंने केवल भारत है की पढ़ाई की और उसके बाद पढ़ाई छोड़ दी। फातिमा ने कहा कि मेरा और पढ़ाई का छत्तीस का अकड़ा है इसलिए मैंने पढ़ाई छोड़ दी और फिर ओडिसन देना शुरू किया। फातिमा ने बताया कि उन्होंने ग्रैजुएशन भी नहीं किया और विकिपीडिया पर मेरे विषय में गलत जानकारी दी जाती है। फातिमा ने बताया कि विकिपीडिया पर सर्च करने पर दिखता है कि मैं हैदराबाद में पैदा हुई जो कि गलत है। उन्होंने कहा कि विकिपीडिया ने मुझे ब्लॉक किया है और मैं अब खुद की विषय में लिखी गई बातों को भी बदल नहीं सकती।
“दंगल” में कर चुकी हैं काम
इस एक्ट्रेस ने 2016 में आमिर खान की फिल्म दंगल में अहम भूमिका निभाई थी। दंगल फिल्म के बाद ही ही इस एक्ट्रेस ने पापुलैरिटी पाई। 2016 में आई दंगल फिल्म सुपरहिट हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की।
एक्ट्रेस को कहानी सुनना है पसंद
आपको बता दें कि इस एक्ट्रेस को कहानी सुना भी काफी पसंद है। इस एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि आपको हिंदी सिनेमा में आपको सबसे अच्छी चीज क्या लगती है? इस पर फातिमा ने जवाब देते हुए कहा “मुझे कहानी सुना सबसे अच्छा लगता है। कहानियों के अनुसार ही लोगों का परसेप्शन चेंज होता है। उन्होंने कहां की है एक बहुत बड़ी चीज है अगर शब्द या सिंह से ही आपका थॉट प्रोसेस बदल जाता है तू उससे बड़ी चीज और क्या हो सकती है।”
यह एक्टर सबसे अच्छा लगता है फातिमा को
फातिमा से जब पूछा गया कि उन्हें सबसे हैंडसम एक्टर कौन लगता है इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मुझे कोई भी एक्टर हैंडसम नहीं लगता जो भी अच्छे से काम करता है वही एक्टर मुझे हैंडसम लगता है। एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि अगर वह किसी सुनसान आईलैंड पर पहुंच जाए तो किसके साथ रहना पसंद करेंगे। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि मैं अपनी बिल्ली “बिजली” के साथ रहना पसंद करूंगी।