Weather News: दिल्ली समेत देश के 11 राज्यों में शीत लहर को लेकर अलर्ट जारी, कई जगह पर बर्फबारी।
मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली के कई हिस्सों में 8 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से हवाएं भी चलेगी। वहीं आगे कहा गया है 13 दिसंबर....
अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-
देश के कई राज्यों में मौसम में बदलाव होने लगा है और ऐसे में कई राज्यों में लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। वही मौसम विभाग ने कुछ राज्यों को लेकर चेतावनी भी जारी की है।
- दिल्ली में तापमान में आई गिरावट
देश की राजधानी दिल्ली में अब धीरे-धीरे तापमान में गिरावट आई हुई दिखाई दे रही है। पिछले दो दिनों में तापमान 6.5 से नीचे गिरकर 4.5 पर आ गया है। वही मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली के कई हिस्सों में 8 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से हवाएं भी चलेगी। वहीं आगे कहा गया है 13 दिसंबर को राजस्थान, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में शीतलहर की संभावना है। वहीं, 14 दिसंबर से दिल्ली और उसके आस-पास इलाकों में सर्दी बढ़ेगी। वही दिल्ली में ठंड बढ़ने के बाद लोगों ने अपने स्वीटर और कंबल निकालना शुरू कर दिए हैं।
- इन राज्यों में दिखाई देगा घना कोहरा
पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फ़बारी और बारिश के बाद से बाकी के राज्यों में ठंड का असर देखने को मिलने लगा है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वही मौसम विभाग ने कहा है कि अगले हफ्ते से इन राज्यों में घना कोहरा भी देखने को मिलने लगेगा। वही आगे बताया है कि कुछ राज्यों में घना कोहरा देखने को अभी मिल रहा है जिसमें सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, पश्चिम बंगाल, बिहार, असम, त्रिपुरा और मिजोरम शामिल है यहां की लोगों को सुबह कोहरा दिखाई दे रहा है।
Also Read- Weather News: दिल्ली में लुढ़का पारा तो बढ़ गई ठंड, बाकी के राज्यों का कुछ ऐसा हाल।
- कर्नाटक के लोगों को चेतावनी
कर्नाटक में हो रही बारिश को लेकर मौसम विभाग ने कहा है कि आज भी यहां मध्यम बारिश होने की संभावना है। चित्रदुर्ग, कोलार, रामनगर, मैसूरु, तुमकुरु और चामराजनगर जैसे जिलों में बारिश हों सकती हैं। वही बेंगलुरु शहरी, बेंगलुरु ग्रामीण और आसपास के जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं लोगों से अपील की गई है कि ऐसे में वह कम से कम अपने घरों से बाहर निकले।
What's Your Reaction?