अनिरुद्ध भारत के काव्य संग्रह साउंड आफ साइलेंस का हुआ विमोचन
देवबंद: श्रीराम कृष्ण योगाश्रम इंटर कालेज में गुरुवार को कार्यक्रम का आयोजन कर संस्था के छात्र रहे अनिरुद्ध सिंह भारत के लिखे इंगलिश काव्य संग्रह साउंड आफ साइलेंस का विमोचन किया गया।
कालेज के प्रधानाचार्य अरुण गोयल,अध्यापक अरुणकांति चक्रवर्ती,ममता वर्मा,राधेश्याम के हाथों पुस्तक का विमोचन हुआ।इस मौके पर प्रधानाचार्य अरुण गोयल ने बताया कि पुस्तक के लेखक अनिरुद्ध संस्था के छात्र रहे है और बचपन से इनकी रूचि काव्य पाठ में रही।इन्होंने वर्ष 1996-97 में कालेज पास किया था।
अनिरुद्ध का हर लेख और कविता भारत की भूमि और संस्कृति को समर्पित है।अनिरुद्ध भारत ने बताया कि वह मूल रूप से देवबंद के भायला गांव के रहने वाले है और फिलहाल केंद्रीय भूमि जल बोर्ड लखनऊ में भूभौतिकविद् के पद पर कार्यरत हैं।बताया कि यह उनके द्वारा लिखी गई सातवीं पुस्तक है।उन्होंने अपने गुरुजनों के हाथों पुस्तक के विमोचन को यादगार पल बताया।इस मौके पर अनिरुद्ध की पत्नी रश्मि सिंह समेत कालेज स्टाफ मौजूद रहा।