Health News: मिलावटी पदार्थो से हो जाएं सावधान, कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली माल।

देशभर में जैसे-जैसे त्योहार नजदीक आती है वैसे-वैसे त्योहारों के वक्त इस्तेमाल होने वाली खाद्य सामग्रियों में मिलावट भी तेजी के साथ शुरू हो जाती है। फिर चाहे रक्षाबंधन का त्यौहार ....

Oct 30, 2024 - 15:24
 0  51
Health News: मिलावटी पदार्थो से हो जाएं सावधान, कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली माल।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

देश में ज्यादातर लोग मिलावटी सामान खा रहे हैं और ऐसे में बीमार तक हो रहे हैं। तो आज हम आपको बताएंगे कि आप खाने वाले मिलावटी सामान को किस तरीके से चेक कर सकते हैं और पता लगा सकते हैं असली क्या है और नकली क्या है।

देश में लगातार बढ़ रही मिलावटी सामान की बिक्री

देशभर में जैसे-जैसे त्योहार नजदीक आती है वैसे-वैसे त्योहारों के वक्त इस्तेमाल होने वाली खाद्य सामग्रियों में मिलावट भी तेजी के साथ शुरू हो जाती है। फिर चाहे रक्षाबंधन का त्यौहार हो या फिर दीपावली का मिलावट खोर अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं। ऐसे में आप घर पर पकवान बनाने के लिए बाहर से दूध, घी, पनीर, सरसों का तेल लेकर आते हैं क्या आपको पता है यह कितना शुद्ध है।

अक्सर देखा जाता है कि लोगों का अगर नकली मिलावटी हाथ सामग्री खाते हैं तो वह बीमार जरूर हो जाते हैं। वही त्योहारों की मौके पर बाजार में मिठाइयां भी खूब आपको बिकती दिखाई देती है और ऐसे में आप खूब शौक से मिठाई को खरीदने हैं और बाद में खाते हैं। अगर आप भी इस मिलावट से बचना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ आसान उपाय बताएंगे जिसे अपना खराब अच्छे से पता लगा सकेंगे कि खाद्य सामग्री में कितनी मिलावट की गई है।

ऐसे चेक करें नकली सरसों का तेल...

सरसों के तेल को अच्छे से चेक करने के लिए आपको एक आसान तरीका बताते हैं। सबसे पहले आप सरसों की तेल को किसी कटोरी में ले लें। फिर उसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिला दे। अगर सरसों का तेल कलर छोड़ने लगता है तो समझ जाइए कि इसमें मिलावट है।

दूध की ऐसे करें पहचान...

वहीं अगर बात की जाए दूध की तो दूध में ज्यादातर मिलावट देखने को मिलती रही है। अब ऐसे में आप चाहते हैं कि दूध में मिलावट है या फिर शुद्ध है इसके लिए आपको सबसे पहले आप दूध को जमीन पर डाल दीजिए। अगर दूध धीरे-धीरे आगे बढ़ता है और पीछे सफेद निशान छोड़ जाता है तों समझ लीजिए वह शुद्ध है। वहीं पानी से मिला हुआ दूध बिना कोई निशान छोड़े तुरंत बह जाएगा।

Also Read- Health News: अगर करते है इन दालो का सेवन, तों बढ़ सकती है पेट से जुड़ी बीमारी...

घी की ऐसे करें पहचान...

अगर आप घी को पहचान चाहते हैं कि यह नकली है या फिर असली तो इसके लिए आपको एक बर्तन में घी को लेना होगा। उसके बाद उसमें आयोडीन और हाइड्रोक्लोरिक को मिला देना होगा। अगर यह रंग बदलता है तो समझ जाइए कि इसमें मिलावट है।

  • नकली पनीर और खोया पहचाने...

अगर आप नकली पनीर और खोया को पहचानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको थोड़ा सा पनीर को अपने हाथ पर लेना होगा और उसे हाथ पर रगड़ना होगा। अगर वह चिकनावत छोड़ता है तो समझ जाइए असली है और अगर नहीं छोड़ता है तो समझ जाइए नकली है। इसी तरीके से आप खोए को भी चेक कर सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।