Bijnor News: गाजियाबाद बार एसोसिएशन प्रकरण को लेकर बिजनौर जिला बार एसोसिएशन ने बुलाई आपात बैठक।

गाजियाबाद बार एसोसिएशन प्रकरण को लेकर आज बिजनौर बार एसोसिएशन में एक आपात कालीन बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता ....

By INA News Desk
Nov 11, 2024 - 14:30
44 Views
Bijnor News: गाजियाबाद बार एसोसिएशन प्रकरण को लेकर बिजनौर जिला बार एसोसिएशन ने बुलाई आपात बैठक।
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट- दिनेश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ बिजनौर

बिजनौर। गाजियाबाद बार एसोसिएशन प्रकरण को लेकर आज बिजनौर बार एसोसिएशन में एक आपात कालीन बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता बार अध्यक्ष यशपाल सिंह व संचालन महासचिव विशाल अग्रवाल ने किया। 

बैठक में बार एसोसिएशन प्रकरण को लेकर उनके समर्थन में जिला बार एसोसिएशन बिजनौर के अधिवक्ताओ ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार करते हुए गाजियाबाद में हुए हुए निंदनीय कृत्य की घोर निंदा की। उधर सर्वसम्मति से जिला बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी बिजनौर द्वारा निर्णय लिया गया कि गाजियाबाद के सदस्यों के समर्थन में न्यायिक कार्यो का बहिष्कार करते हुए अधिवक्ताओं को न्याय दिलाने के लिए एक ज्ञापन क्षेत्राधिकारी  नगर संग्राम सिंह को सौपा।

Also Read- Special story: रेगिस्तान का अपना पर्यावरण, रेतीली विभाओं से सुशोभित थार का मरूस्थल।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement