Weather News: दिल्ली एनसीआर ने बारिश के बाद बढ़ी ठंड, यूपी के साथ बाकी के राज्यों का कुछ ऐसा हाल।

लगातार मौसम में हो रहे बदलाव के बाद से लोग काफी परेशान होते हुए दिखाई दे रहे हैं। यहां हुई बारिश की बात तापमान 7.7 सेल्सियस पर पहुंच ....

Jan 12, 2025 - 19:44
 0  22
Weather News: दिल्ली एनसीआर ने बारिश के बाद बढ़ी ठंड, यूपी के साथ बाकी के राज्यों का कुछ ऐसा हाल।

दिल्ली-एनसीआर में अचानक से हुई बारिश के बाद अब दिल्ली वालों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। यहां रहने वाले लोगों ने पूरी तरीके से गर्म कपड़ों को बाहर निकाल लिया है और पहनना भी शुरू कर दिया।

  • बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट

दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों शनिवार को हुई बारिश ने मौसम के तापमान में गिरावट कर दी है। यहां अब लोगों को और ठंड का सामना करना पड़ रहा है। लगातार मौसम में हो रहे बदलाव के बाद से लोग काफी परेशान होते हुए दिखाई दे रहे हैं। यहां हुई बारिश की बात तापमान 7.7 सेल्सियस पर पहुंच गया है। वही मौसम पूर्वानुमान ने दिल्ली के मौसम को लेकर कुछ जानकारी को साझा किया और बताया है कि रविवार को करावल नगर, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, शाहदरा, विवेक विहार, प्रीत विहार, नजफगढ़, द्वारका, अक्षरधाम, आयानगर और डेरामंडी सहित अन्य कई इलाकों में बारिश की संभावना हैं। वही आगे बताया कि रविवार को दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहेंगे और धूप का दीदार नहीं कर सकेंगे।

Also Read- Railways News: घने कोहरे ने 26 ट्रेनों की रफ्तार को किया धीमा, यात्रियों को हो रही परेशानी।

  • यूपी-उत्तराखंड का कुछ ऐसा हाल

उत्तर प्रदेश में धीरे-धीरे मौसम में बदलाव देखने को मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। यहां शाम ढलती ही आसमान से कोहरा दस्तक देता है और सुबह-सुबह तक चारों तरफ कोहरा ही कोहरा नजर आता है। ऐसे में लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं और वाहन चलाने वाले लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे की वजह से कई ट्रेन है कई घंटे देरी से चल रही है। अगर बात की जाए उत्तराखंड की तो मौसम विभाग ने कई जिलों को यलो जोन में रखा है। जिसमे देहरादून, नैनीताल, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी और चंपावत शामिल है यहां पर आसमान में बिजली चमक सकती है। वही ऊंचे इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। ऐसे में ऊंचे स्थानों पर रहने वाले लोग थोड़ा सावधानियां के साथ में रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।