Hardoi News: कांग्रेस कमेटी हरदोई द्वारा नेहरू जी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और नमन किया – बस्ती में बच्चों में बांटे पेंसिल, पेन, स्टेशनरी आदि
आज जिला कांग्रेस कमेटी हरदोई द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
उसके बाद पिहानी ब्लॉक के ग्राम राभा में दलित बस्ती में बच्चों को पेंसिल, पेन आदि स्टेशनरी का वितरण पिहानी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अकील खान द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू एक सोच हैं – स्वतंत्रता की, प्रगति की, न्याय की।भारत माता को आज अपने ‘हिंद के जवाहर’ के इन्हीं मूल्यों की ज़रूरत है, एक विचारधारा की तरह, हर दिल में।
भविष्य में दूर तक देख सकने वाली सैकड़ों शैक्षणिक, वैज्ञानिक, अनुसंधान, औद्योगिक संस्थाओं व परियोजनाओं के स्वप्नदृष्टा और जनक, उन्नत कृषि और बड़े उद्योग कार्यक्रमों के माध्यम से भूख, बेकारी और बीमारी पर विजय प्राप्त कर आधुनिक भारत की मजबूत बुनियाद रखने वाले राष्ट्रनिर्माता, दुनिया के नक़्शे पर भारत की विदेश नीति को स्थापित कर नवस्वतंत्र राष्ट्रों के सर्वमान्य प्रिय नेता पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर हम उन्हें सादर नमन करते हैं।
पंडित जवाहर लाल नेहरू एक सोच हैं – स्वतंत्रता की, प्रगति की, न्याय की। भारत माता को आज अपने ‘हिंद के जवाहर’ के इन्हीं मूल्यों की ज़रूरत है, एक विचारधारा की तरह, हर दिल में बसे।
इस अवसर पर जिला महासचिव दीपेंद्र सिंह ने कहा कि आज़ादी के संघर्ष और लोगों की उम्मीद को उन्होंने अपनी ताक़त की तरह इस्तेमाल किया और सामाजिक समरसता और आर्थिक क्रांति की जिस राह को चुना उसी का प्रतिफल है आधुनिक भारत!
इस अवसर पर शाहाबाद ब्लॉक अध्यक्ष निकेश सिंह यादव, बावन ब्लॉक अध्यक्ष कमल सिंह, पिहानी ब्लॉक अध्यक्ष अकील खान ,जिला सचिव इस्लाम गाजी, शहर कोषाध्यक्ष महताब अहमद ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पंडित नेहरू जी के लोकतांत्रिक आदर्शों, विचारों और प्रयासों ने स्वतंत्रता, बराबरी, न्याय और प्रगति की राह बनायी। उनके दिखाये रास्ते पर चलकर भारत और मजबूत हुआ है।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष हसीब खान, जितेंद्र सिंह, राज सिदिक़्क़ी, शकील खान, अनिल कुमार, मुनेश्वर यादव, मोरध्वज, अशोक सिंह, राहुल वर्मा, सदन वर्मा, इमरान खान, आदि साथी मौजूद रहे।



