Mussoorie News: मसूरी में कांग्रेस ने नगर पालिका चुनाव के लिए कसी कमर, 13 वार्डों में बनेगी सशक्त कमेटी। 

देहरादून निकाय चुनाव प्रभारी प्रकाश जोशी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र...

Dec 7, 2024 - 11:02
 0  33
Mussoorie News: मसूरी में कांग्रेस ने नगर पालिका चुनाव के लिए कसी कमर, 13 वार्डों में बनेगी सशक्त कमेटी। 

रिपोर्टर सुनील सोनकर  

उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव और जिला पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस के देहरादून निकाय चुनाव प्रभारी प्रकाश जोशी ने मसूरी के कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव की रणनीति पर चर्चा की और सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठित होकर चुनाव मैदान में उतरने का आहवहान किया। प्रकाश जोशी ने कहा कि नगर पालिका मसूरी में 13 वार्ड है और कांग्रेस पार्टी द्वारा 13 वाडो में 13 सशक्त कमेटी गठन करेगा । उन्होने कहा कि उनके द्वारा मसूरी के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं पार्शद, पूर्व पार्षद और जिनके द्वारा चुनाव लड़ा गया है उन पर पूरा फोकस किया गया। जल्द वार्डो की कमेटी गटप करने के बाद वार्डों की बैठक की जाएगी और वार्ड के कांग्रेस कार्यकर्ता तय करेंगे कि उनके वार्ड से कांग्रेस का उम्मीदवार कौन होगा और पालिकाध्यक्ष के लिये चुनाव कौन लडेगा।

प्रकाश जोशी पूर्व राष्ट्रीय सचिव कांग्रेस पार्टी

उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा बयान दे रहे है कि उत्तराखंड की नगर निकाय और पंचायत चुनाव में भाजपा सभी सीटों को जीतने का काम करें ऐसा लग रहा है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं उन्होंने कहा कि अगर ऐसा था तो भाजपा ने स्थानीय चुनाव सही समय पर क्यों नहीं करे,  क्यों भाजपा के लोग चुनाव से भाग रहे हैं उन्होंने कहा कि भाजपा की गलतफहमी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी नगर निकाय और निगम और पंचायत को भारी मतों से जीतने का काम करेगी।

Also Read- बैतूल: आठनेर वन परिक्षेत्र में सागौन चरपट समेत बाइक जब्त, आरोपी फरार

प्रकाश जोशी ने कहा कि पत्रकारों के साथ प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा पर पत्रकारों के साथ अभ्रदता करने के आरोप से वह सहमत नहीं है। भाजपा के नेताओं ने कांग्रेस और पत्रकारों को लड़ाने का काम कर रही है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।