दांतो के गलत ईलाज से हुई मौत, आरोप
बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में बीती रात एक व्यक्ति की कई दिनों से बिगड़ी तबियत के चलते मौत हो गई। परिजनों ने एक दांतो के चिकित्सक पर आरोप लगाते हुए पुलिस में लिखित शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया। अब उसे आगे की कार्यवाही तय करने के लिए रिपोर्ट का इंतजार है।
जानकारी के अनुसार मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में ग्राम सूरजनपुर निवासी रामकुबेर सिंह (52) पुत्र स्व. सरोज कुमार सिंह बीती 27 अक्टूबर को फतेहपुर तहसील क्षेत्र के बेलहरा कस्बे में स्थित एक क्लिनिक पर अपने दाँत का ईलाज कराने गया था। जहाँ ईलाज करने के बाद भी उसकी तबियत ठीक नहीं हुई औऱ लगातार बिगड़ती चली गई। फिर उसे अलग-अलग चिकित्सकों औऱ अस्पतालाे में ईलाज के लिए परिजन ले गए। लेकिन गंभीर हालत के चलते बीती रात राम कुबेर ने घर पर ही अपना दम तोड़ दिया।