भगवान कृष्ण को लगाया गया अन्नकूट का भोग, श्री पंचायती ठाकुरद्वारा सभा में मनाया गया अन्नकूट उत्सव।
देवबंद। गोवर्धन के पावन अवसर पर श्री पंचायती ठाकुरद्वारा सभा द्वारा अन्नकूट उत्सव मनाया गया। भगवान को अन्नकूट का भोग लगाने के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।ठाकुरद्वारा सभा के महामंत्री अशोक गुप्ता ने बताया कि आज के दिन गोवर्धन पर्वत को भगवान कृष्ण ने अपनी कनिष्का उंगली पर उठाया था और इंद्र के प्रकोप से बचने के लिए वृंदावन वासियों ने गोवर्धन पर्वत के नीचे शरण ली थी।
इंद्र ने 7 दिनों तक भयंकर वर्षा की जिसका अभिमान तोड़ने के लिए भगवान कृष्ण ने कहा कि इंद्र की पूजा न करने के बजाए गोवर्धन पर्वत की पूजा करो।बाद में इंद्र को जब पता लगा कि कृष्ण भगवान विष्णु का अवतार हैं तो उन्होंने क्षमा याचना की। इसी के उपलक्ष्य में गोवर्धन भगवान की पूजा होती है।
बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ठाकुरद्वारा मंदिर में अन्नकूट का भोग लगा भंडारे का आयोजन किया गया।जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान का प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर विनोद प्रकाश गुप्ता,सुशील गुप्ता, पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग, तनुज गर्ग,प्रदीप गोयल, अश्वनी गर्ग,मनोज सिंघल आदि मौजूद रहे।
इसके अलावा श्री बालाजी धाम मंदिर,शिव मंदिर कैलाशपुरम और बाबा बालगिरी महादेव मंदिर में भी गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन हुआ।