प्रभातफेरी में गुरवाणी गायन कर किया निहाल
देवबंद: साहिब श्री गुरूनानक देव जी महाराज के प्रकाश के पर्व के उपलक्ष्य में नगर में निकाली जा रही 13 दिवसीय प्रभातफेरियों की कड़ी में तीसरी प्रभातफेरी निकाली गई।
ब्रहस्पतिवार को प्रातः काल प्रभातफेरी गुरूद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर सुभाष चैक, रेलवे रोड़,कैलाशपुरम कालोनी,दीपक विहार, अशोक विहार होते हुए बृहमपुरी कालोनी स्थित हैप्पी रतड़ा के निवास पर पहुंची जहां परिवार ने फूलों की वर्षा व आतिशबाजी कर प्रभातफेरी का स्वागत किया। मार्ग में संगत द्वारा किए गए गुरबाणी कीर्तन ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
ज्ञानी अशोक सिंह,चंद्रदीप सिंह,बलदीप सिंह,चन्नी बेदी, अशोक साहनी,भोली मनचंदा,पपिन्द्र कौर आदि ने गुरुवाणी गायन कर संगत को निहाल किया।गुरूद्वारा कमेटी की ओर से प्रभातफेरी की सेवा के लिए हैप्पी रतड़ा को सिरोपा व स्मृति चिहन देकर सम्मानित किया गया।
गुरुद्वारा कमेटी के सचिव गुरजोत सिंह सेठी ने बताया कि प्रभात फेरी 25 नवम्बर तक चलेगी।26 नवम्बर को नगर कीर्तन निकाला जाएगा इस दौरान सचिन छाबड़ा, सन्नी सेठी,हर्ष भारती, युवराज अरोड़ा,मानव, अनमोल,तनिष्क,बनारसी रतड़ा,सतीश गिरधर,अमृत सिंह,देवेंद्र पाल सिंह,हर्षप्रीत मनचंदा,सिमरनजीत सिंह,गगनदीप सिंह आदि मौजूद रहे