Ghazipur: सिंचाई संघ के प्रदेश महामंत्री की उपस्थिति में पदाधिकारियों की घर वापसी, बृजेश यादव बने सिंचाई संघ के मंडल अध्यक्ष।

Ghazipur brjesh yadav bane sinchae sangh ke mandal adhyaksh
Spread the love

गाजीपुर। सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश जनपद शाखा नलकूप मण्डल गाजीपुर की बैठक पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार नलकूप प्रखण्ड प्रथम के उप राजस्व अधिकारी कार्यालय परिसर में अश्वनी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई,जिसमे प्रांतीय महामंत्री नमो नारायण राय का पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।

प्रांतीय महामंत्री ने नलकूप मण्डल गाजीपुर के अधीनस्थ नलकूप खंड द्वितीय एवम लघु डाल नहर खंड की कालातीत हो चुकी कार्यकारणी में संयोजक एवम सह संयोजक नियुक्त कर तीन माह के अंदर अधिवेशन आयोजित कर चुनाव कराने का निर्देश दिया।

उक्त तीनों खण्डो की सम्मति से बृजेश यादव को सिंचाई संघ नलकूप मण्डल गाजीपुर का मण्डल अध्यक्ष मनोनित किया गया,तथा सर्वसम्मति से अम्बिका दूबे पूर्व जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद को संरक्षक नियुक्त किया गया
नव मनोनित पदाधिकारियों की सूची निम्नवत है-
बृजेश यादव मंडल अध्यक्ष,
अंगद राम मण्डल मंत्री
जमुना यादव संयोजक,अशोक पाण्डेय सह संयोजक नलकूप प्रखण्ड द्वितीय।
चित्रसेन सिंह संयोजक,जितेंद्र पांडेय सह संयोजक लघु डाल नहर खंड।

इस अवसर पर उमेश चंद्र सिंह “गुड्डी”,अंतू गुप्ता,गुप्तेश्वर तिवारी,उमा शंकर शर्मा, जय प्रकाश यादव,आशुतोष राय,देवनाथ यादव,नंदलाल राम ,अमर नाथ कुशवाहा,धनेश प्रसाद,सूर्यकांत कुमार,अमित यादव,कैश अहमद,अशोक सिंह,राजेश भारती,बिरेंद्र यादव, आशुतोष राय,संदीप श्रीवास्तव,अजय यादव सहित सभी खण्डो के शीर्ष पदाधिकारी भारी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे नलकूप प्रखण्ड प्रथम के अध्यक्ष अश्वनी सिंह ने अपने सम्बोधन में सभी कर्मचारियों से एक जुट हो कर संघर्ष करने की अपील की,संचालन नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष बृजेश यादव एवम सूर्यकांत कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *