Bazpur: घोसी चुनाव जीत परिवर्तन का संदेश:-सम्भुप्रसाद

बाजपुर। उत्तराखंड समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्भुप्रसाद ने उत्तर प्रदेश के घोसी उपचुनाव में जीत को देश में बदलाव संदेश के संकेत दिए हैं।उन्होंने कहा की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की कुशल रणनीति से देश सांप्रदायिक ताकतों पतन तय है।
उत्तराखंड के बागेश्वर उप चुनाव की बात करते हुए कहा समाजवादी पार्टी का वोट बैंक बड़ रहा ये उत्तराखंड की परिवर्तन की नींव है।
अपने हक को पाने के लिये हम सभी को संघर्ष करना होगा। आज बेरोजगारी की भयावह स्थित से युवाओं को जूझना पड़ रहा है। एक तरफ भाजपा सरकार युवाओं को सपने दिखाती है और दूसरी तरफ उसी युवा को बेरोजगार बना कर तनहा छोड़ देती है।
रिपोर्टर :आमिर हुसैन
अब बहुत हुआ युवाओं का शोषण,आने वाले लोकसभा चुनाव में यह युवा ही भाजपा को अपने होने का पूरा एहसास करा देगा। चारों तरफ भुखमरी का आलम छाया हुआ है।
गरीब और भी ज्यादा गरीब होता जा रहा है और ठीक उसके विपरीत अमीर आसमान छू रहा है। ये अमीरी और गरीबी की खाई को बनाने वालों को अब जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।
उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा पर भी सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा जब से भाजपा सरकार आई है उसके बाद महिलाओं और बेटियां भयभीत हैं उनके साथ अन्याय के अनुपात में भारी बढ़ोत्तरी हुई हैं। महंगाई पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में छोटी से छोटी वस्तुओं को खरीद पाने की क्षमता आम आदमी में नहीं बची है।
रोज मर्रा की वस्तुओं में तेजी से इजाफा इस भाजपा सरकार में हुआ है। उन्होंने किसानों की माली हालात पर सरकार को घेरते हुए कहा कि ये वही सरकार है जो कहकर आयी थी कि हम सरकार में आयेंगे तो किसानों की आय को दो गुना कर देंगे।किसानों की आय दो गुना करने के वायदे अब जुमला साबित हो रहे है।
किसानों की समस्या को अब कोई नहीं सुनने वाला।इस मौक़े पर अमित कुमार प्रदेश अध्यक्ष सपा यूथ बिग्रेड,अरविंद दिवाकर ,शीशपाल सिंह शिवम् सिंह तेजपाल यादव ,सतवीर यादव रामवीर शिवम् सिंह सिंह ,जितेंद्र यादव पसपेंदर यादव अमित यादव ,सुरेश शर्मा,राजीव सिंह ,प्रताप सिंह ,मुकुल कुमार आदि।