पांच हजार एक सौ एक दीपकों से जगमगाया गोमती उद्गम तीर्थ स्थल,बिखरी औलौकिक छटा
पीलीभीत: विगत वर्षों की तरह इस बार भी दीपावली के अवसर पर दीपोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। तहसील कलीनगर के एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव का शुभारंभ किया इस अवसर पर पांच हजार एक सौ एक दीपकों से गोमती नदी की उद्गम झील एवं तीर्थ स्थल को सजाया गया। झील के चारों ओर दीपकों के जलने से गोमती नदी की सुन्दरता में चार चांद लग गए।
दीपावली के पर्व पर जनपद के माधोटांडा से उद्गमित होने वाली अवध की शान , लखनऊ की लाइफ लाइन मां आदि गंगा गोमती नदी के उद्गम तीर्थ स्थल पर विगत वर्षों की तरह इस बार भी दीपोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
‘इस अवसर पर ट्रस्ट के द्वारा पांच हजार एक सौ एक मिट्टी के दीपकों से पवित्र गोमती नदी की झील एवं तीर्थ स्थल के पूरे परिसर मंदिरों, घाटों, पार्क और प्रवेश द्वारों को इलैक्ट्रौनिक रंग बिरंगी रोशनी वाली झालरों से दुल्हन की तरह सजाया गया।
लंका विजय के उपरांत प्रभु श्री राम के अयोध्या वापस आने पर प्रकाश का पर्व दीपावली मनाया जाता है जहां भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में इस बार विश्व रिकॉर्ड स्थापित करते हुए दीपोत्सव मनाया गया है जो अपने आप में आलौकिक था।
भगवान प्रभु श्री राम जी की जन्मस्थली पावन अयोध्या नगरी में हुए दीपोत्सव की तरह भव्य न सही पर उसी की तर्ज पर प्रभु श्री राम के जीवनगाथा से सम्बंधित नदी गोमती के उद्गम तीर्थ स्थल पर पांच हजार एक सौ एक दीपकों को प्रज्जवलित कर दीपोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया जिसका शुभारंभ कलीनगर के एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित कर किया,इस मौके पर उन्होंने लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा हम सभी लोगों को भगवान प्रभु श्री राम के आदर्शों पर चलना चाहिए। उन्होंने इस अवसर पर बच्चों को स्वयं मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया इस अवसर ट्रस्ट के योगेश्वर सिंह, कुँवर निर्भय सिंह, प्रेमपाल, कोविनदर राठौर, चक्र वर्धन सिंह, निहाल ,लवी, शक्ति, शरद, हिमांशु, अभिनव आदि लोग मौजूद रहे।’इस अवसर पर ट्रस्ट के द्वारा पांच हजार एक सौ एक मिट्टी के दीपकों से पवित्र गोमती नदी की झील एवं तीर्थ स्थल के पूरे परिसर मंदिरों, घाटों, पार्क और प्रवेश द्वारों को इलैक्ट्रौनिक रंग बिरंगी रोशनी वाली झालरों से दुल्हन की तरह सजाया गया।
लंका विजय के उपरांत प्रभु श्री राम के अयोध्या वापस आने पर प्रकाश का पर्व दीपावली मनाया जाता है जहां भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में इस बार विश्व रिकॉर्ड स्थापित करते हुए दीपोत्सव मनाया गया है जो अपने आप में आलौकिक था।
भगवान प्रभु श्री राम जी की जन्मस्थली पावन अयोध्या नगरी में हुए दीपोत्सव की तरह भव्य न सही पर उसी की तर्ज पर प्रभु श्री राम के जीवनगाथा से सम्बंधित नदी गोमती के उद्गम तीर्थ स्थल पर पांच हजार एक सौ एक दीपकों को प्रज्जवलित कर दीपोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया जिसका शुभारंभ कलीनगर के एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित कर किया,इस मौके पर उन्होंने लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा हम सभी लोगों को भगवान प्रभु श्री राम के आदर्शों पर चलना चाहिए। उन्होंने इस अवसर पर बच्चों को स्वयं मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया इस अवसर ट्रस्ट के योगेश्वर सिंह, कुँवर निर्भय सिंह, प्रेमपाल, कोविनदर राठौर, चक्र वर्धन सिंह, निहाल ,लवी, शक्ति, शरद, हिमांशु, अभिनव आदि लोग मौजूद रहे।