जिले में 22 अक्टूबर को एक साथ 11 हजार कन्या पूजन का हुआ था कार्यक्रम।
गोण्डा न्यूज़। शारदीय नवरात्रि के महाष्टमी को जिले में एक साथ 11 हजार कन्या पूजन किए जाने पर जिले का नाम इंडिया ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के प्रतिनिधि गोंडा पहुंचकर डीएम नेहा शर्मा को प्रमाण पत्र सौंपा है। दीपावली के शुभ अवसर पर जिले को प्रमाण पत्र मिलने के बाद जिले वासियों को एक बड़ी खुशखबरी मिली है।
इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के प्रतिनिधि ने डीएम से उनके कैम्प कार्यालय पर मिलकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट उनको सौंपा है, जिससे पूरे जिले में हर्ष का माहौल है। शारदीय नवरात्रि में दुर्गा महाष्टमी के दिन जिले के शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज के मैदान में 11 हजार कन्याओं का एक साथ कन्या पूजन करके एक रिकॉर्ड बनाया गया था जिसको लेकर के लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के अधिकारियों ने 11हजार कन्याओं के पूजन कार्यक्रम डिटेल मांगी गई थी।
वहीं दीपावली के दिन इंडिया बुक का रिकॉर्ड के प्रतिनिधि आसिफ खान ने गोंडा डीएम नेहा शर्मा से उनके कैम्प कार्यालय पर मुलाकात करके इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट दिया है। डीएम नेहा शर्मा ने कन्या पूजन का कार्यक्रम को शक्ति वंदन नाम दिया था और एक साथ 11 हजार कन्याओं को बैठाकर उनका कन्या पूजन किया था। जनपद वासियों के साथ अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए हर्ष का माहौल है।