हरदोई। गोपाष्टमी के पावन पर्व पर श्री गोविंद वृद्ध जनसेवा एवं गो विज्ञान समिति के तत्वाधान में लखनऊ रोड स्थित मुबारकपुर नयागांव गौशाला में गायों को विधि विधान से पूजन अर्चन कर गोवंशों को गुड़ एवं हरा चारा खिलाया गया।
इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष गोविंद गुप्ता ने गौ माता का पूजन अर्चन कर सर्व समाज को आवाहन किया कि हमारा सबका कर्तव्य है कि हम सब गौ माता की पूजा सेवा करें जिससे हमारा सबका जीवन सफल हो सके।
संस्था के उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा की गौ माता गंगा माता, धरती माता, हम सब की माता, के आशीर्वाद से जीवन सफल हो रहा है।
संस्था की महिला अध्यक्ष विनीता पांडे ने कहा गौ माता का पालन करना हम सब का कर्तव्य है सभी को गौ माता की सेवा करना चाहिए। संस्था के उप प्रबंधक सोनू गुप्ता ने कहा की गायों का संरक्षण एवं संवर्धन होना चाहिए और पंचगांव औषधियां के विषय में लोगों को जागरूक किया जाना चाहिए ताकि गाय की उपयोगिता बड़े और गो वंश की रक्षा हो सके।
इस अवसर पर संस्था के संगठन मंत्री आनंद पांडे , संस्था की महिला संगठन मंत्री ,संजू श्रीवास्तव ,कंचन गुप्ता, नीलम मिश्रा, नीलम गुप्ता, अजय अवस्थी, गौशाला के मैनेजर अरुण एवं संस्था के सदस्य गण मौजूद रहे।



