देश की सरहद पर शहीद हुए राजेंद्र सिंह सोमवंशी को नमन।
है नमन उनको जो यशकाय को अमरत्व देकर,
इस जगत में शौर्य की जीवित कहानी हो गए,
है नमन उनको जिनके सामने बौना हिमालय,
जो धरा पर गिर पड़े पर आसमानी हो गये हैं’
INA Hindi News: हरदोई। दीपावली से एक दिन पहले देश की रक्षा और उसकी तरक्की की खातिर अपनी ज़िंदगी न्यौछावर करने वाले शहीद राजेन्द्र सिंह सोमवंशी की शहादत को सलाम करने पहुंची खाकी ने पहले तो देश पर शहीद हुए वीर को नमन करते हुए उनके भतीजे को सम्मानित किया।
जब-जब भी देश पर कोई आंच आई, तब-तब जाबांज जवानों ने अपनी जान की बाज़ी लगा दी। उन तमाम जाबांज अमर शहीद जवानों की शहादत की याद में और उन्हें नम आंखों से नमन करने के लिए दीपावली से एक दिन पहले की शाम शहीदों के नाम करते हुए एसएचओ सवायजपुरदिलेश कुमार सिंह शहीद राजेंद्र सिंह सोमवंशी निवासी गौरिया पहुंच कर उनकी शहादत को सलाम किया और शहीद के भतीजे जगदीश सिंह सोमवंशी को शाल उढाकर सम्मानित किया।
एसएचओ सिंह ने कहा कि देश के लिए अपनी ज़िंदगी दांव पर लगाने वाले जाबांज जवानों की याद सीने में दफन है। बताते चलें कि राजेंद्र सिंह सोमवंशी 1962 की लड़ाई में चीन बार्डर पर मोर्चा संभाले हुए थे और उसी में शहीद हो गए। सिंह ने कहा कि वे ‘एक सांझ,एक दिया शहीदों के नाम’ कर अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहें हैं।



