हरदोई। विचपुरिया नौसहारा गांव के रामलीला में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नवनीत गुप्ता ने कहा सदियों से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की पापनाशिनी कथा भारतीय संस्कृति में रची बसी है। श्रीराम का आदर्श जीवन चरित्र जन-जन को सही राह पर चलने की सीख देता है।
उन्होंने कहा कि भगवान रामचंद्र मर्यादा पुरुषोत्तम हैं जिन्होंने एक बेटे के रूप में, एक पति के रूप में और एक राजा के रूप में पूरे देश में एक आदर्श रूप में उदाहरण पेश किया। उन्होंने कहा कि पट्टा अभिषेक के समय भगवान राम का जो मन था वही मन उस समय था जब उन्हें वनवास मिला। उन्होंने समाज के सामने एक आदर्श प्रस्तुत किया।
विचपुरिया नौसहारा गांव में रामलीला मैदान पर चल रही रामलीला में सीता की खोज, लंका दहन की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान लोगो ने रावण की लंका दहन का मंचन भी देखा। उधर राक्षस राजा रावण ने हनुमान की पूंछ में आग लगाने का आदेश देते हैं तो हनुमान जी रावण की सोने की लंका को जलाकर उसका अहंकार तोड़ देते है। यह दृश्य देखकर रामलीला आयोजन स्थल पर मौजूद लोग हनुमान जी की और जय श्री राम के जयकारे लगाते हैं।
हनुमान जी समुद्र पार कर अशोक वाटिका में मां सीता को भगवान श्रीराम द्वारा दी गई अंगूठी देते है। जिसको देखकर मां सीता की आंखे भर आती है। उन्होंने हनुमान को आशीर्वाद दिया। इस दौरान हनुमान ने अशोक वाटिका में पेड़ उखाड़ कर फेंक दिए। हनुमान और विभीषण के बीच संवाद भी होता है हनुमान की पूछ में रावण ने जब आग लगवा दी, तो उसके बाद हनुमान ने उसी पूछ से रावण की लंका में आग लगा दी।
इस का मंचन किया गया।राक्षसों ने मां सीता को डराया। त्रिजटा ने कहा करो सीता की सेवा लंका दहन से पहले अशोक वाटिका में राक्षसी मां सीता को डरा कर कह रही थी कि आप रावण की रानी बन जाओ। इस दौरान त्रिजटा ने राक्षसी को समझाया कि उन्होंने एक सपना देखा है कि एक बानर अपनी पूछ से लगी आग से लंका को दहन कर रहा है। मैंने सुबह यह सपना देखा है। यह सपना सच होगा। इस दौरान मां सीता रोने लगती है ।इस दौरान हनुमान जी वृक्ष से भगवान राम के द्वारा दी गई अंगूठी को नीचे सीता के पास फेंक देते हैं। सीता अंगूठी देखकर अचंभित हो जाती हैं।
इस अवसर पर इस अवसर पर अंबरीष कुमार सक्सेना ने कहा कि अनुशासित जीवन से ही प्रगति पथ प्रशस्त किया जा सकता है मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जीवन संपूर्ण समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है। इस कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के सभासद प्रतिनिधि रमाकांत मौर्य रचित गुप्ता पूर्व प्रधान मनोज सिंह, व्यवस्थापक रविंदर सिंह चौहान, नागेश्वर सिंह आकाश द्विवेदी डायरेक्टर अरुण कुमार सिंह, संस्थापक प्रताप दिवाकर, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह रमेश हेम सिंह मंगली कुशवाहा राजपाल कुशवाहा, सनत सिंह राम अवतार मुनेंद्र मुन्नू उर्फ नन्हे चौहान छोटे भैया चौहान सुधीर सिंह हरि सिंह हरिहर सिंह रणजीत सिंह दिनेश जगमोहन जीतू सहित अनेक ग्रामीणजन मौजूद रहे।



