Weather News: दिल्ली में झमाझम हुई बारिश टूटा रिकॉर्ड, ऐसा रहेगा हाल।

देश की राजधानी में शुक्रवार को हुई बारिश ने तापमान में गिरावट कर दी है। जिसके बाद से लोगों को अब ठंड का एहसास तेरी के साथ होने लगा है। लोगों ने ....

Dec 28, 2024 - 13:31
 0  44
Weather News: दिल्ली में झमाझम हुई बारिश टूटा रिकॉर्ड, ऐसा रहेगा हाल।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। इस बारिश की बीच अब लोगों को ठंड का सामना करना पड़ेगा। वही दिल्ली में दिसंबर के महीने में इतनी बारिश हुई जिसने 15 साल पहले का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

  • बारिश के बाद घटा तापमान

देश की राजधानी में शुक्रवार को हुई बारिश ने तापमान में गिरावट कर दी है। जिसके बाद से लोगों को अब ठंड का एहसास तेरी के साथ होने लगा है। लोगों ने अपने घरों में रूम हीटर और ठंडा कपड़े निकालना शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि शुक्रवार को हुई बारिश के बाद से रविवार को दिल्ली का तापमान न्यूनतम 8 डिग्री दे सकता है तो वही अधिकतम तापमान 18 डिग्री होने की संभावना जताई गई है। वही दिल्ली में हुई बारिश ने 15 साल पहले का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। मौसम विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध 2009 से 2024 तक के आंकड़ों के आधार पर दिसंबर में कुल 42.8 मिमी बारिश हुई, जो पिछले 15 सालों में इस महीने में सबसे अधिक बारिश है। मौसम विभाग ने कहा कि शुक्रवार को दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की-फुल्की बारिश भी हो सकती है।

Also Read- महाकुम्भ 2025 में निर्मल गंगा के संकल्प को साकार कर रहा नमामि गंगे मिशन

  • इन राज्यों का कुछ ऐसा रहेगा हाल

मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया था कि उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में बारिश हो सकती है। सहारनपुर, गंगोह, देवबंद, मुजफ्फरनगर, सकौती टांडा, बड़ौत, दौराला, बागपत, मेरठ, मोदीनगर, किठौर, नंदगांव समेत अन्य जिले शामिल है तो वही हरियाणा को लेकर बताया था कि यमुनानगर, झज्जर, फरुखनगर, होडल इलाकों में बारिश होगी। राजस्थान में भी बारिश की संभावना बताई गई है जिसमें तिजारा, अलवर के आसपास के जिले शामिल है। वही पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है जिसमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर प्रदेश शामिल है। मौसम विभाग ने कहा है कि इन राज्यों में शनिवार को हल्की फुल्की बारिश हो सकती है तो वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी देखी जा सकती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।