Jharkhand News: जेएसएससी सीजीएल परीक्षाफल में हुई हैं उच्च स्तर की धांधली- देवेन्द्र नाथ महतो

राजधानी रांची में निकाला गया भव्य कैंडल मार्च....

Dec 11, 2024 - 19:43
 0  27
Jharkhand News: जेएसएससी सीजीएल परीक्षाफल में हुई हैं उच्च स्तर की धांधली- देवेन्द्र नाथ महतो

रिपोर्टर : युधिष्ठिर महतो 

रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा संचालित सीजीएल परीक्षा का विरोध तेज हो गया हैं।विरोध में छात्र सड़कों पर उतर आये हैं। मंगलवार को प्रशासन द्वारा हजारीबाग के आंदोलनरत छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया।लाठी चार्ज से कई छात्र गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। घायल छात्र फिलहाल अस्पताल में इलाजरत है। जिससे छात्रों एवं अभिभावको में भारी नाराजगी है। इस बेरहमी लाठी चार्ज का झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन ने भी विरोध किया। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के वरीय उपाध्यक्ष सह छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने बुधवार को सरकार और प्रशासन के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला।

यह संध्याकालीन कैंडल मार्च जयपाल सिंह स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक निकाला गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान शहीद अल्बर्ट एक्का रांची में छात्रों एवं अभिभावको का भारी जूटान देखा गया। छात्रों में भारी नाराजगी एवं गुस्सा देखा गया। अभ्यर्थियों ने जमकर जेएसएससी आयोग और राज्य सरकार विरोधी नारे लगाए। घंटो तक सड़कों में जाम की स्थिति बन रही।

मौके पर मीडिया संबोधन में लाठी चार्ज की कड़ी निंदा करते हुए छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो ने दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की हैं।साथ ही सीजीएल परीक्षाफल पर धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि कट-ऑफ अंक जारी नहीं कर सीधे चयनित छात्रों की सूची जारी करना सेटिंग-गेटिंग साबित होता हैं।पहले दिन के इस परीक्षा में लगभग मात्र 82 छात्रों का ही सिलेक्शन हुआ।जबकि दूसरे दिन 22 सितम्बर को हुए परीक्षा में लगभग 2149 छात्रों का सिलेक्शन हुआ है।

Also Read- Jharkhand News: उपायुक्त ने दिया वार्ड वार प्रगणक का गठन कर सर्वे शुरू करने का निर्देश।

जो कि एक गंभीर जांच का विषय है।छात्रों के भविष्य का ख्याल रखते हुए तत्काल डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन पर रोका लगाया जाये एवं इस विवादित परीक्षाफल को रद्द कर पुनः पारदर्शिता के साथ परीक्षा का आयोजन होना चाहिए।राजधानी रांची में कैंडल मार्च के दौरान देवेंद्र नाथ महतो, चंदन रजक,खगेन महतो, हर्षित सिंह,   कर्मु मुंडा,लक्ष्मी कुमारी,रवी मंडल, विजय, प्रभु, विष्णु आदि हजारों की संख्या में अभ्यर्थी, कोचिंग संचालक शिक्षक एवं अभिभावकगण उपस्थित  रहे। इस दौरान आक्रोशित छात्रों ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षाफल रद्द करना होगा, झारखंड सरकार हाय-हाय, सेटिंग गेटिंग नाय चलतो और सरकार विरोधी नारे जम कर लगाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।