Weather News: देश के एक राज्य में पारा पहुंचा माईनस से भी काफी नीचे, बाकी के राज्यों का कुछ ऐसा हाल।

पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी के बाद ऊंचे इलाकों में रहने वाले लोगों का हाल बेहाल होता हुआ दिखाई दे रहा है। अगर बात की जाए लेह लद्दाख की...

Dec 20, 2024 - 19:26
 0  38
Weather News: देश के एक राज्य में पारा पहुंचा माईनस से भी काफी नीचे, बाकी के राज्यों का कुछ ऐसा हाल।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

भारत के ज्यादातर राज्यों में अब ठंड पड़ने लगी है। कुछ राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है तो कुछ राज्यों में अभी हल्की-फुल्की ठंड पड़ रही है, लेकिन देश का एक ऐसा राज्य है जहां तापमान माईनस से भी नीचे पहुंच गया है। जहां लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

  • इस राज्य में तापमान पहुंचा माईनस से भी नीचे

पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी के बाद ऊंचे इलाकों में रहने वाले लोगों का हाल बेहाल होता हुआ दिखाई दे रहा है। अगर बात की जाए लेह लद्दाख की तो यहां के लोग बड़ी मुश्किलों के साथ अपने दिन काट रहे हैं। क्योंकि यहां का तापमान -15 से नीचे तक पहुंच गया है। यहां पहाड़ी इलाकों से गिरने वाले झरने पूरी तरीके से जम गए हैं। लोगों को पानी पीने के लिए बर्फ को पिघलाना पड़ रहा है। वहीं जम्मू कश्मीर की बात की जाए तो यहां भी कुछ इलाकों में पर माईनस पहुंच गया है। मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों को लेकर चेतावनी जारी की है खास तौर पर हिमाचल प्रदेश को लेकर कहा है कि यहां 19 से 23 दिसंबर तक भीषण शीत लहर चलती हुई दिखाई देगी।ऐसे में लोग अपने घरों से कम ही बाहर निकले।

  • देश के इन राज्यों का कुछ ऐसा हाल

देश की राजधानी दिल्ली की बात की जाए तो यहां पर न्यूनतम पर 4 से 5 डिग्री के करीब दर्ज किया जा रहा है। यहां लगातार मौसम में धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिलते हुए दिखाई दे रही है। वही दिल्ली में रहने वाले लोगों को अब कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। वही देश के कुछ राज्यों को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Also Read- दिल्ली-एनसीआर में कोहरे ने दी दस्तक, यूपी,पंजाब, हरियाणा का कुछ ऐसा हाल।

जिसमे उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, हरियाणा और जम्मू कश्मीर शामिल है। इन राज्यों को ऑरेंज अलर्ट में रखा गया है। वही बताया गया है कि आने वाले कुछ दिनों में शीत लहर का कर देखने को मिलने वाला है। इसी के साथ पंजाब को लेकर कहा गया कि आदमपुर इलाके में पारा 2.6 डिग्री पर दर्ज किया गया है। जो कि पंजाब का सबसे ठंडा तापमान है। वहीं राजस्थान के कुछ हिस्सों में तापमान 4 डिग्री के करीब पहुंच गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।