Shravasti News: श्रावस्ती महोत्सव में व्यवसायिक गतिविधियों के लिये स्टाल आवंटन से सम्बन्धित सूचना। 

सहायक महानिरीक्षक निबन्धन एस०बी० चन्द्रा ने  सर्वसाधारण को सहर्ष सूचित करते हुये बताया है  कि जनपद श्रावस्ती में “श्रावस्ती महोत्सव वर्ष-2024“...

Dec 2, 2024 - 13:24
 0  56
Shravasti News: श्रावस्ती महोत्सव में व्यवसायिक गतिविधियों के लिये स्टाल आवंटन से सम्बन्धित सूचना। 

Report:-सर्वजीत सिंह 

श्रावस्ती। सहायक महानिरीक्षक निबन्धन एस०बी० चन्द्रा ने  सर्वसाधारण को सहर्ष सूचित करते हुये बताया है कि जनपद श्रावस्ती में “श्रावस्ती महोत्सव वर्ष-2024“ स्थान ग्राम चक्रभण्डार, इकौना श्रावस्ती में दिनांक 06.12.2024 से 09.12.2024 तक आयोजित हो रहा है। आयोजन स्थल पर व्यावसायिक गतिविधियों के संचालन के लिये आयोजन समिति द्वारा स्टालों की व्यवस्था की गयी है। 

  • 03×03 मीटर के स्टाल विद्युत कनेक्शन सहित न्यूनतम दर रु0 2500 (दर रु0 2000+रु0 500) पर सीमित संख्या में उपलब्ध है। पहले आओ पहले पाओ की नीति का अनुसरण किया जायेगा।
  • उपरोक्त 03×03 मीटर क्षेत्रफल के स्टाल से भिन्न किसी बड़े आकार के लिये भूमि/स्टाल की विशेष प्रयोजन से आवश्यकता हो तो सम्बन्धित व्यक्ति/फर्म/संस्था/कम्पनी उप निबन्धक भिनगा से सम्पर्क कर सकती है। जगह की उपलब्धता के आधार पर उन्हे स्थान आवंटित किया जा सकता है। जिनकी दरें भिन्न-भिन्न निर्धारित की गई है।
  • दुकानें एक व्यक्ति/फर्म/कम्पनी/प्रतिष्ठान को अधिकतम दो आवंटित की जायेंगी। इच्छुक व्यक्ति को संलग्न प्रारूप पर आवेदन पूर्ण कर सहायक महानिरीक्षक निबन्धन के कार्यालय में श्री तनुज कुमार वर्मा, कनिष्ठ सहायक निबन्धन मो0 नं0 8299094211, 7800482432, 8874929801 के यहां जमा करना होगा।
  • स्टाल/भूमि के आवंटन हेतु प्रार्थना पत्र दिनांक 02.12.2024 अपराह्न 12ः00 बजे से प्राप्त किया जायेगा। आवेदन प्राप्ति की अन्तिम तिथि 05.12.2024 की सांय 5ः00 बजे तक निर्धारित की गई है।
  • आवेदन फार्म के साथ अपना मान्य पहचान पत्र संलग्न करना होगा।
  • स्टालों के आवंटन से सम्बन्धित किसी पृच्छा/जानकारी हेतु सब रजिस्ट्रार भिनगा, श्रावस्ती (मो0नं0 8787255478), सब रजिस्ट्रार, इकौना (मो0नं0 8874929801) एंव सब रजिस्ट्रार, जमुनहा (मो0नं0 9639769511)से सम्पर्क किया जा सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।