Weather News: कहीं पढ़ रही ठंड तो कहीं हो रही बारिश, इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड।
देश हिस्सों में रहने वाले लोगों को अब ठंड का एहसास होने लगा है।ऐसे में लोगों ने अपने गर्म कपड़ों को बाहर निकाल लिया है। तो वही ऐसे में कई लोगों ने AC ....
अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-
मौसम विभाग ने एक जानकारी को साझा करते हुए बताया है कि देश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव हुआ है और लोगों को ठंड महसूस होने लगी है तो वहीं कई हिस्सों में बारिश हो रही है जिसके बाद ठंड पढ़ना लाजमी है।
- सुबह-शाम पड़ रही कड़ाके की ठंड
देश हिस्सों में रहने वाले लोगों को अब ठंड का एहसास होने लगा है।ऐसे में लोगों ने अपने गर्म कपड़ों को बाहर निकाल लिया है। तो वही ऐसे में कई लोगों ने AC और पंखे को पूरी तरीके से बंद कर दिया है। आलम यह हो गया है कि लोग अपनी खिड़कियों को पूरी तरीके से बंद रख रहे हैं। वहीं अगर बात की जाए चक्रवर्ती तूफान की तो इसका कोई खास असर कई राज्यों में पढ़ता हुआ दिखाई नहीं दिया है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश में भी इस तूफान का कोई खास असर देखने को नहीं मिला। वही ऊंचे हिस्सों की बात की जाए तो जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी हो रही है।
- राजधानी समेत इन राज्यों का कुछ ऐसा हाल
देश की राजधानी दिल्ली की बात की जाए तो यहां सुबह 7:00 बजे 11 डिग्री के करीब दर्ज किया गया है और अधिकतम तापमान 26 डिग्री पर दर्ज हुआ। दिन के समय तेज धूप निकलती है और धीरे-धीरे शाम होने के बाद मौसम में ठंडक शुरू हो जाती है।
Also Read- Political News: अगर नीतीश को नहीं दिया वोट तो मुस्लिम कहलाए जाएंगे गद्दार, JDU नेता का बयान।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात की जाए तो यहां कुछ खास ठंड पड़ती हुई दिखाई नहीं दे रही है। यहां अगले दो दिन तक मौसम पूरी तरीके से साफ रहेगा। रात से लेकर सुबह तक कोहरा दिखाई देगा और दिन में तेज धूप निकलेगी। वहीं अगर लखनऊ के तापमान की बात की जाए तो यहां पर न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री है।
हिमाचल प्रदेश में मौसम में कुछ बदलाव होता हुआ दिखाई दिया है। प्रदेश के ऊंचे हिस्सों पर हल्की-फुल्की बर्फबारी हो रही है तो वहीं निचले हिस्सों पर बारिश देखने को मिल रही है। जिसमें कल्लू, लाहौल स्पीति, कांगड़ा और मंडी शामिल है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोग थोड़ा सावधान रहे।
What's Your Reaction?