समाजवादी पार्टी की पीडीए यात्रा कन्नौज पहंचने के बाद तीनों विधानसभा क्षेत्रों में पहुंच रही है। सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव में 95 दिन पहले इस प्रदेश स्तरीय यात्रा की शुरुआत की थी। अब तक 125 विधानसभाओं से होते हुये यह कन्नौज पहुंची है।
जिले में पीडीए साइकिल यात्रा 8 दिन तक विभिन्न क्षेत्रों में भृमण करेगी। सपा प्रवक्ता आकाश शाक्य ने बताया कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की गलत नीतियों से जनता पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। आमजन को धर्म के नाम पर बांटकर भाजपा फिर से सत्ता पाना चाहती है। इसी को लेकर पीडीए यात्रा आमजन को सावधान करने निकली है। सयुस के राष्ट्रीय सचिव हसीब हसन ने भाजपा को हटाओ, देश बचाओ का नारा देते हुये कहा कि देश मे नफरत घोलकर भाजपा फिर से सत्ता पाना चाहती है।
आम आदमी का ध्यान मुद्दों से हटाकर नफरत फैलाई जा रही है। जिसे इस बार देश के जागरूक मतदाता सफल नही होने देंगे। पार्टी सूत्रों की माने तो 8 दिन की इस यात्रा में आखिरी दिन सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव भी शामिल हो सकते हैं।