कन्नौज में सपा की पीडीए यात्रा आज तिर्वा से निकाली गयी। सलोवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव की अगुवाई में निकाली जा रही इस यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। जिले के विभन्न स्थानों से गुजर रही साइकिल यात्रा के सवारों ने कई गांवों में रुककर केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।
तिर्वा के बस्ता गांव में एक जनसभा का आयोजन भी किया गया। यहां महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता यादव, जिलाध्यक्ष कलीम खान सहित कई पूर्व विधायकों ने साइकिल यात्रा में शामिल होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सलोवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा की मौजूदा केंद्र व प्रदेश सरकारों को आमजन व देश की तरक्की से कोई सरोकार नही है। इस सरकार से जनता अब पूरी तरह ऊब चुकी है। जिसका जवाब जनता इस लोकसभा चुनाव में देगी।