सिंघम अगेन में नए लुक में नजर आई करीना, हाथ में पिस्टल लिए दिखी एक्ट्रेस
सिंघम अगेन में एक बार फिर करीना कपूर नजर आयेंगी। करीना का फर्स्ट लुक भी जारी हो चुका है। इस फिल्म में करीना कपूर बाजीराव सिंघम की वाइफ के रूप में नजर आयेंगी।
करीना के इस फर्स्ट लुक को रोहित शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया। तस्वीर में एक्ट्रेस हाथ में गन लिए हुए नजर आ रही हैं। फोटो से ही पता चल रहा है की यह फिल्म काफी इंटरेस्टिंग होने वाली है और एक्शन से भरपूर है।
सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्टर
सिंघम अगेन में करीना का फर्स्ट लुक जारी हुआ है जिसे रोहित शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर करते हुए लिखा” मिलिए सिंघम की ताकत अवनी बाजीराव सिंघम से। हमने सबसे पहले 2007 में साथ काम किया था। अब तक तीन ब्लॉकबस्टर हो चुकी हैं। गोल माल रिटर्न्स, गोलमाल थ्री, सिंघम रिटर्न्स, और अब हम चौथ प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं .. सिंघम अगेन। 16 साल का लम्बा एसोसियेशन। कुछ नहीं बदला, बेबो आज भी वही है, सिंपल, स्वीट, और हार्डवर्किंग।
हैदराबाद में हुई शूटिंग
आपको बता दे की फिल्म की शूटिंग अक्टूबर से ही हैदरबाद में शुरु हो चुकी है। इसकी जानकारी करीना कपूर ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट से दी थी। करीना ने उड़ती हुई कार के साथ अपनी फोटो पोस्ट की थी।
सिंघम स्टार में दिखेंगे ये सितारे
आपको बता दें कि सिंघम अगेन में एक साथ कई सुपरस्टार दिख सकते हैं जिनमे करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह जैसे सितारों का नाम शामिल है। बताया जा रहा है की टाइगर श्रॉफ फिल्म में एसपी सत्या के रोल में नजर आयेंगे वही रणवीर सिम्बा के रोल में नजर आएंगे।