Mussoorie: मसूरी भाजपा युवा मोर्चा ने द्वारा हाट से कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का फूंका पुतला।

Mussoorie bjp yuva morcha ne kangres vidhayak madan singh bisht ka phunka putala
Spread the love

भारतीय जनता युवा मोर्चा मसूरी मंडल द्वारा द्वाराहाट से कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट द्वारा कुमाऊं इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक के साथ की गई अभद्रता को लेकर भाजपा युवा मोर्चा और मसूरी भाजपा के कार्यकर्ता भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रविन्द्र रावत के नेतृत्व में पिक्चर पैलेस चौक पर एकत्रित हुए और कांग्रेस विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विधायक के निलंबन की मांग की।

मसूरी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल , भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रविन्द्र रावत ने कहा कि कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट द्वारा कुमाऊं इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक के साथ शराब पीकर गाली गलोच करना, साथ ही घर पर जाकर परिवार के सदस्यों के साथ बदतमीजी की गई।

जिसको लेकर युवा मोर्चा ने मदन सिंह बिष्ट का पुतला फुंका। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक का यह कृपया निंदनीय है जिसका विरोध किया जा रहा है साथ ही युवा मोर्चा ने मांग की है कि कांग्रेस विधायक की सदस्यता समाप्त की जाए और उन्हे कांग्रेस पार्टी से भी निष्कासित किया जाए

रिपोर्टर सुनील सोनकर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *