सहारनपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर एवं उनकी धर्मपत्नी के द्वारा फतेहपुर स्थित ट्रीपल पी माडल पर संचालित वृद्धाश्रम मे रह रही वृद्ध महिलाओं एवं बुजुर्ग व्यक्तियों को कम्बल, गर्म शाल, मिष्ठान, फल एवं मिट्टी के दिये भेंट किये गये एवं सभी को फूल माला पहनाकर दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी गई।
सभी बुजुर्गों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,सहारनपुर एव उनकी धर्मपत्नी को आशीर्वाद दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,सहारनपुर द्वारा बुजुर्गो से वार्ता कर उनके लिये बनाये गये कानून के सम्बन्ध मे उन्हे जागरूक किया गया एवं बताया गया कि सहारनपुर पुलिस सदैव हर परिस्थिति मे उनकी सहायता हेतु हर समय तत्परता के साथ उपलब्ध है।