Jharkhand News: झारखंड सरकार में केवल एक कुड़मी विधायक को मंत्रीपद मिलना दुर्भावना- चौधरी चरण महतो

झारखंड में कुड़मी (महतो) की आबादी लगभग 25% हैं।झामुमो से 4 और कांग्रेस से 1 कुड़मी विधायक हैं।बावजूद इसके केवल एक कुड़मी विधायक...

Dec 5, 2024 - 19:11
 0  77
Jharkhand News: झारखंड सरकार में केवल एक कुड़मी विधायक को मंत्रीपद मिलना दुर्भावना- चौधरी चरण महतो

रिपोर्टर : युधिष्ठिर महतो

धनबाद/झारखंड: झारखंड में कुड़मी (महतो) की आबादी लगभग 25% हैं।झामुमो से 4 और कांग्रेस से 1 कुड़मी विधायक हैं।बावजूद इसके केवल एक कुड़मी विधायक को मंत्रीपद दिया गया हैं।जो वर्तमान सरकार की दुर्भावना को दर्शाता हैं।उक्त बातें बृहद झारखंड आदिवासी कुड़मी मंच संयोजक चौधरी चरण महतो ने कही।उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन का इतिहास की समीक्षा करें,तो पायेंगे कुड़मी समुदाय का महत्वपूर्ण योगदान हैं।जबकि,जिसकी जितनी जनसंख्या भारी उसकी उतनी भागीदारी होनी चाहिए।

Also read- Jharkhand News: रास्ता बंद किये जाने के खिलाफ ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी।

कम से कम 2 कुड़मी विधायक को मंत्रीपद मिलना चाहिए।कांग्रेस कोटे से भी एक कुड़मी विधायक को मंत्रीपद के लिए आगे करना चाहिए।उन्होंने आगे कहा कि कुड़मी विधायक को वर्तमान हेमन्त सरकार द्वारा उचित मंत्रीपद नहीं दिया जाना सरकार का कुड़मी जनजाति के प्रति दुर्भावना से ग्रसित  मानसिकता को दर्शाता हैं।मुख्यमंत्री द्वारा सिर्फ आदिवासी समुदाय से चार मंत्री बनाया जाना उचित नहीं हैं। कुड़मी समाज के बीच सरकार का यह संदेश अच्छा नहीं जाएगा।आने वाले दिनों में समाज इसका जोरदार विरोध करेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।