Deoband News: रविदास मंदिर पर गिरा गन्ने से लदा ओवरलोडिंग ट्रक, मंदिर क्षतिग्रस्त। 

नूरपुर गांव में हुआ हादसा, भीम आर्मी ने जताया रोष....

By INA News Desk
Nov 27, 2024 - 20:00
58 Views
Deoband News: रविदास मंदिर पर गिरा गन्ने से लदा ओवरलोडिंग ट्रक, मंदिर क्षतिग्रस्त। 
Advertisement
Advertisement

देवबंद। त्रिवेणी शुगर मिल में गन्ने लेकर जा रहा दस टायरा ओवरलोड़ ट्रक अनियंत्रित होकर रविदास मंदिर पर गिर गया। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया। मामले को लेकर भीम आर्मी ने रोष जताया है।
बुधवार की शाम गन्ने से लदा दस टायरा ट्रक त्रिवेणी शुगर मिल में जा रहा था।ट्रक चालक रणखंडी मार्ग से नूरपुर गांव को होते हुए मिल में जा रहा था। जैसे ही ट्रक नूरपुर में पहुंचा अचानक वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने रविदास मंदिर पर पलट गया। जिसमें मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया।

Also Read- Deoband Crime News: 50 लाख रुपये की स्मैक के साथ एक गिरफ्तार।

गनीमत रही कि इस दौरान मंदिर में कोई श्रद्धालु नहीं था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं,जानकारी मिलने पर भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष शौर्य आंबेडकर सहित समाज के काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर एसडीएम दीपक कुमार और मिल अधिकारी भी पहुंच गए। उन्होंने मंदिर को पहुंची क्षति को ठीक कराने के आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। लोगों का कहना है कि ओवरलोड़ होने के कारण ट्रक पलटा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement