Political News: राष्ट्रपति ने देश के 5 राज्यों के राज्यपाल बदले, मोहम्मद आरिफ खान को भेजा गया बिहार।

भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हाल ही में कई राज्यों के राज्यपालों में बदलाव किया है। ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार कर.....

Dec 25, 2024 - 11:45
 0  15
Political News: राष्ट्रपति ने देश के 5 राज्यों के राज्यपाल बदले, मोहम्मद आरिफ खान को भेजा गया बिहार।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

देश की राष्ट्रपति के द्वारा देश के अलग-अलग पांच राज्यों के राज्यपाल को बदलने का काम किया गया है। जिसमे केरल के राज्यपाल मोहम्मद आरिफ खान को बिहार का प्रभार सौंपा गया है।

  • इन राज्यों के बदले गए राज्यपाल

भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हाल ही में कई राज्यों के राज्यपालों में बदलाव किया है। ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है, और इसके साथ ही पांच राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की गई है। मणिपुर के राज्यपाल के रूप में अजय कुमार भल्ला की नियुक्ति की गई है, जबकि केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अब बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इन बदलावों से राज्यपालों की स्थिति में महत्वपूर्ण परिवर्तन हुआ है। राज्यों में तेजी के साथ बदलाव हो इसी को लेकर राष्ट्रपति के राज्यपालों के बदलाव किए गए हैं।

  • यहां से यहां भेजे गए राज्यपाल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा पांच राज्यपाल के राज्यों में बदलाव किए गए हैं जिनमें...

  1. केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  2. अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया
  3. मिजोरम के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  4. बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  5. जनरल (डॉ.) विजय कुमार सिंह, पीवीएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम (सेवानिवृत्त) को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

Also Read- मऊ: लेडी डॉन शिक्षिका रागिनी मिश्रा बिना स्कूल जाये ले रहीं सैलरी, आवाज उठाने वाले 6 पत्रकारों पर केस किया, कथावाचन कर कमा रहीं पैसा

  • जनरल बीके सिंह रह चुके सेना के पूर्व अध्यक्ष

राष्ट्रपति के द्वारा भारतीय सेना के पूर्व अध्यक्ष जनरल वीके सिंह को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। जनरल वीके सिंह भारतीय सेना में अपनी सेवाओं के लिए प्रसिद्ध हैं और उनके पास एक लंबा सैन्य करियर है। इसके अलावा, वह भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के सदस्य रहे हैं और केंद्र सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें पार्टी ने चुनावी मैदान में नहीं उतारा था। अब मिजोरम के राज्यपाल के रूप में उनकी नियुक्ति एक महत्वपूर्ण राजनीतिक कदम है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।