2027 का वर्ल्ड कप नहीं खेलेंगे रोहित, कोहली, जानिए क्यों हुआ ऐसा
वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया इसी के साथ भारत का वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना टूट गया और अब वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए भारत को 2027 तक का इंतजार करना पड़ेगा। भारत में 12 साल के बाद वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाया था।
भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने का पूरी टीम ने खूब मेहनत लेकिन असफल रहे। इस पूरे वर्ल्ड कप के दौरान भारत में कुल 10 मुकाबले जीते हैं। इन सभी 10 मुकाबले में भारतीय टीम का परफॉर्मेंस शानदार रहा।
2027 के वर्ल्ड कप में नहीं खेलेंगे रोहित और कोहली
भारत 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में छह विकेट से हार गए इसी के साथ वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए भारत को अब 2027 तक का इंतजार करना पड़ेगा लेकिन इससे पहले भारत को बड़ा झटका लग रहा है।
दर्शन रोहित शर्मा अभी 36 साल के हैं और पूर्व कप्तान विराट कोहली 35 साल के। 2027 में रोहित शर्मा 40 साल के होंगे और विराट कोहली 39 साल के और और इस वक्त तक अधिकतर क्रिकेटर संन्यास का ऐलान कर देते हैं ऐसे में संभावना है कि विराट और रोहित भी उसे वक्त तक संन्यास ले सकते हैं।
यह है भारत के सबसे अधिक उम्र तक खेलने वाले खिलाड़ी
39 से 40 साल के बीच में अधिकतर क्रिकेटर संन्यास का ऐलान कर देते हैं। अभी तक भारतीय इतिहास में 180 खिलाड़ियों में से पांच ऐसे खिलाड़ी हैं जो 38 साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेले है।
इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, महेंद्र सिंह धोनी, आशीष नेहरा और अनिल कुंबले का नाम शामिल है। सचिन तेंदुलकर ने 40 साल में, राहुल द्रविड़ ने 39 साल में, आशीष नेहरा ने 38 साल में, अनिल कुंबले 38 साल और एमएस धोनी ने भी 38 साल मैं संन्यास का ऐलान किया।
38 साल बाद संन्यास का ऐलान क्यों?
दरअसल ऐसा माना जाता है कि 38 साल तक होते-होते क्रिकेटर आउट ऑफ फॉर्म चले जाते हैं ऐसे में जो नए खिलाड़ी होते हैं उनके पास ज्यादा अवसर होता है। यही हाल अधिकांश उम्र दराज क्रिकेटर्स का होता है।
टीम इंडिया की बात करें तो गौतम गंभीर, युवराज सिंह, राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग हरभजन सिंह, सौरभ गांगुली जैसे बहुत सारे खिलाड़ी 38 साल आते-आते फिटनेस का इशू होने के कारण टीम से बाहर कर दिए जाते हैं। इसका सबसे अच्छा उदाहरण इस समय शिखर धवन है। शुरुआत में शिखर धवन स्टार ओपनर थे लेकिन अब उन्हें टीम में भी जगह नहीं मिल पा रही है।