Weather News: बारिश के बाद बड़ी ठंड, यूपी, हरियाणा समेत देश की राजधानी का कुछ ऐसा हाल।
देश की राजधानी में हुई झमाझम बारिश के बाद कई रुकावट टूटे हुए दिखाई दिए हैं। यहां रविवार को भी दिल्ली में बादल छाए रहे और ठंड का क़हर बरकरार रहा। वहीं सोमवार को....

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-
देश के कई राज्यों में हुई बारिश के बाद अब ठंड बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। वही शीतलहर का क़हर शुरू हो गया है जिसकी वजह से लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों को लेकर लोगों को सलाह दी है कि वह सावधान रहे।
- रिकॉर्ड तोड़ बारिश के बाद शीतलहर
देश की राजधानी में हुई झमाझम बारिश के बाद कई रुकावट टूटे हुए दिखाई दिए हैं। यहां रविवार को भी दिल्ली में बादल छाए रहे और ठंड का क़हर बरकरार रहा। वहीं सोमवार को भी दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहेंगे और शीतलहर का कहर लगातार जारी रहेगा। दिल्ली के अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है। यहां अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। पिछले दिनों दिल्ली में 24 घंटों के अंदर 41.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। वही इतनी बारिश 1923 में एक दिन में हुई थी जितनी दिल्ली में अभी हुई है। मौसम विभाग ने दिल्ली वालों को लेकर कहा है कि आने वाले दिनों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और ठंड का कहर बरकरार रहेगा। ऐसे में जो भी लोग अपने घरों से बाहर निकलने की सोच रहे हैं वह गर्म कपड़ों को पहनकर ही घर से बाहर निकले।
Also Read- Weather News: दिल्ली में झमाझम हुई बारिश टूटा रिकॉर्ड, ऐसा रहेगा हाल।
- इन राज्यों में छाया रहेगा कोहरा
मौसम पूर्वानुमान ने जानकारी देते हुए बताया है कि देश के कुछ राज्यों में अगले तीन दिनों यानी कि बुधवार तक कोहरा छाया रहेगा और आसमान में बादल भी छाए रहेंगे। जिसमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान समेत आसपास के कुछ राज्य शामिल है। वही उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। गिरावट 3 से 5 डिग्री के करीब दर्ज की गई है। वही पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश का सिलसिला जा रही है। सबसे बुरा हाल हिमाचल प्रदेश का देखने को मिल रहा है यहां निचले हिस्सों में बारिश हो रही है तो वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी है। हिमाचल मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में और बर्फबारी हो सकती है ऐसे में लोग थोड़ा सावधानियां के साथ में रहे। तो वहीं जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में भी बर्फबारी जारी है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के बाद से आसपास के राज्यों में ठंड और बढ़ गई है।
What's Your Reaction?






