प्रभातफेरी में गुरवाणी गायन से वातावरण हुआ भक्तिमय
देवबंद: साहिब श्री गुरूनानक देव जी महाराज के प्रकाश के पर्व के उपलक्ष्य में नगर में निकाली जा रही प्रभातफेरियों में आज प्रभातफेरी ब्रहमपुरी कालोनी स्थित सम्पूर्ण सिंह कपूर के निवास पर पहुंची।
सतनाम वाहेगुरू व जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारों से वातारण भक्ति मय बन गया।प्रातः काल गुरूद्वारा साहिब से प्रारंभ हुई प्रभातफेरी सुभाष चैक , कैलाशपुरम कालोनी, दीपक विहार, अशोक विहार होते हुए ब्रहमपुरी कालोनी स्थित सम्पूर्ण सिंह कपूर के निवास पर पहुंची जहां भाई अशोक सिंह,चंद्रदीप सिंह, बलदीप सिंह,चन्नी बेदी,भोली मनचंदा, पपिन्द्र कौर, सिमरनजीत सिंह, ऋषभ रसवंत आदि ने गुरुवाणी गायन कर संगत को निहाल किया।परिवार ने फूलों की वर्षा कर प्रभातफेरी का स्वागत किया।
अरदास उपरांत प्रसाद वितरित किया गया।गुरूद्वारा कमेटी की ओर से सम्पूर्ण सिंह कपूर व हन्नी कपूर को सिरोपा व स्मृति चिहन देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान डा. सुरेंद्र सिंह सोढी, सचिन छाबड़ा, गुरजोत सिंह सेठी, हर्ष भारती, मंगू सचदेवा, डा. गुरमीत सिंह सोढी, विक्रम सिंह सोढी, परमजीत सिंह, पंकज गुप्ता, अमृत सिंह, गुरजंट सिंह,हैप्पी रतड़ा, हर्षप्रीत मनचंदा,युवराज अरोड़ा,मानव,अनमोल, तनिष्क अरोड़ा आदि मौजूद रहे।