मसूरी में मनाया गया देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी का जन्म दिवस
मसूरी: मसूरी में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस शहर अध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिन पर मसूरी के जवाहर एक्वेरियम पर स्थित नेहरू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर नेहरू के देश के विकास में किए गए योगदान को याद किया गया मिष्ठान वितरित किया गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि आजादी के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है।
उन्होंने ने किसी भी वर्ग के लोगों से भेदभाव नहीं किया। इसलिए बच्चे उन्हें चाचा नेहरू के नाम से जानते हैं। देश के सही और लोगों को उद्योगों के माध्यम से रोजगार के साधन उपलब्ध हो सके। उन्होने कहा कि भारत के पहले प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है।
पंडित जवाहर लाल नेहरू को बच्चों से बहुत प्यार था। बच्चों से लगाव की वजह से बच्चे भी उन्हें चाचा कह कर पुकारते थे। पंडित नेहरू के बच्चों के प्रति प्रेम और सम्मान के कारण उनकी मृत्यु के बाद इस दिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होने बताया कि 27 मई 1964 को पंडित जवाहरलाल नेहरू का निधन हो गया।
उसी वर्ष उनके जन्मदिन 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। पंडित नेहरू को सम्मान देने के लिए संसद में सर्वसम्मति से बाल दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की गई और तब से यह दिन इसी दिन मनाया जाता है।