बाराबंकी। नगरपालिका परिषद नवाबगंज की शीला सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद उनके कार्यकाल की दूसरी बोर्ड बैठक का आयोजन टाउन हॉल मे सम्पन्न हुआ।
शीला सिंह की अध्यक्षता में नगर पालिका क्षेत्र की विकास परक योजनाओं पर विचार करने के बाद 42 करोड़ 54 लाख 17 हजार रूपये की तमाम परियोजनाओं और कार्यों को बोर्ड सदन द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई।
नगर पालिका अध्यक्ष शीला सिंह ने अपने कार्यकाल की दूसरी बोर्ड बैठक में नगर विकास के प्रति अपनी मंशा साफ कर दी। उन्होंने बैठक में पूरी पारदर्शिता के साथ नगर विकास के कार्यों और परियोजनाओं पर बोर्ड सदस्यों के साथ विस्तार से चर्चा की।
बैठक में मौजूद सभी सभासदो ने अपने – अपने वार्डो में वर्तमान और भविष्य की जरूरतों पर प्रस्ताव पेश किया। जिस पर चर्चा होने के बाद जरूरी कार्यों को अध्यक्ष ने स्वीकार किया। जिसमे मुख्यरूप से सीवरसेज जल निकासी, सड़क सुधार योजना, दीन दयाल उपाध्याय नगर विकास योजनातर्गत व सीएम-एनएसवाई के तहत नगर पालिका परिषद के सभी 29 वार्डो में विकास कार्य कराये जाने पर चर्चा हुई।
इस दौरान अध्यक्षा ने पूर्व मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के नाम पर पार्क का नामकरण और सौंदर्यीकरण करने का निर्णय लिया। उन्होंने वर्षा ऋतु के दृष्टिगत संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए छोटी और बड़ी फॉगिंग मशीनों की खरीद के लिए सदन से अनुमोदन दिया गया।
इस प्रकार बोर्ड की बैठक में कुल 42 करोड़ 54 लाख 17 हजार रूपये का बजट पास हुआ। बैठक का संचालन लेखाकार विमल सिंह चौहान द्वारा किया गया। जिसका सभी सदस्यों ने ध्वनि मत से स्वागत किया।
बैठक में मुख्यरूप अधिशाषी अधिकारी संजय पाठक, सहायक अभियंता ओपी राम, जियाउल हक़, सफाई एव खादय निरीक्षक गीता मौर्या, चेयरमैन प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह वर्मा, पवन शुक्ला, वरिष्ठ लिपिक कुलदीप, सभासद सुशील गुप्ता, बृजेश यादव, ताज बाबा राईन, शिवा शर्मा, संजय जायसवाल, मो. फैसल बाबू राईन, पंकज मिश्रा सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और अन्य सभासद मौजूद रहे।