Weather News: यूपी-बिहार समेत दिल्ली की राजधानी का कुछ ऐसा हाल...।
दुनिया भर में नया साल 2025 शुरू हो गया है लेकिन नया साल आते ही लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह हो गया है कि लोग अपने ....

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-
दिल्ली एनसीआर में ठंड का क़हर देखने को मिलने लगा है। सड़कों पर कोहरा नजर आने लगा है। ऐसे में कंपकंपाती ठंड दिल्ली में रहने वाले लोगों को और परेशान करने वाली है।
- नई साल लोगों के लिए बनी मुसीबत
दुनिया भर में नया साल 2025 शुरू हो गया है लेकिन नया साल आते ही लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह हो गया है कि लोग अपने घरों से बाहर तक नहीं निकल पा रहे हैं। वहीं अगर भारत की बात की जाए तो देश की राजधानी दिल्ली समेत देश के अलग-अलग राज्यों का ठंड के वजह से बहुत बुरा हाल होता हुआ दिखाई दे रहा है। वही देश की जान कहे जाने वाली दिल्ली भी इस वक्त कड़ाके की ठंड से गुजर रही है। आलम यह हो गया है कि लोग अपने घरों से बिल्कुल बाहर नहीं निकल रहे हैं और घर में ही रहकर अपना दिन गुजर रहे हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों को लेकर दिल्ली वालों को अलर्ट रहने के लिए हिदायत दी है। बताया गया है कि 8 और 9 नवंबर को दिल्ली का तापमान 6 से 7 डिग्री के करीब रह सकता है। तो वही अधिकतम तापमान 20 डिग्री के करीब रहने की संभावना जताई गई है।
- यूपी-बिहार के साथ पंजाब में ऐसा रहेगा हाल
मौसम विभाग के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि पंजाब में 8 से लेकर 9 जनवरी तक मौसम का हाल कुछ ऐसा ही रहेगा। लोगों को घने कोहरे की मार झेलनी पड़ेगी। उत्तर प्रदेश की राजधानी को लेकर कहा गया है कि आने वाले चार से पांच दिन तक लखनऊ में घना कोहरा दिखाई देगा। वही अलग-अलग जिलों में भी घना कोहरा दिखाई दे रहा है। बिहार के इलाकों को मौसम विभाग ने यलो जोन में रखा है।7-8 जनवरी को बिहार के अधिकांश हिस्सों में तेज पछुआ हवाएं चलने की संभावना है। जिसके वजह से और ठंड बढ़ेगी और लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। वही पहाड़ी इलाकों लेकर कहा गया है कि हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड के ऊंचे वाले हिस्सों में रहने वाले लोग थोड़ा सावधानियां के साथ रहे क्योंकि मौसम खराब होने की वजह से यहां बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
What's Your Reaction?






