Weather News: दिल्ली में फिर बदलने वाला है मौसम, यूपी- बिहार, पंजाब का कुछ ऐसा रहेगा हाल।

बर्फीली इलाकों में हो रही बर्फबारी के बाद चल रही ठंडी हवाएं देश के कई इलाकों में रहने वाले लोगों को परेशान करते हुए दिखाई दे रहे हैं। देश की राजधानी .....

Jan 14, 2025 - 12:28
 0  33
Weather News: दिल्ली में फिर बदलने वाला है मौसम, यूपी- बिहार, पंजाब का कुछ ऐसा रहेगा हाल।

दिल्ली में एक बार फिर से मौसम खराब होने वाला है। यहां मौसम विभाग ने दिल्ली वालों को लेकर चेतावनी दी है और बताया है कि आने वाले कुछ दिनों में फिर से बारिश होती हुई दिखाई देगी।

  • दिल्ली में बदल रहा मौसम का मिजाज

बर्फीली इलाकों में हो रही बर्फबारी के बाद चल रही ठंडी हवाएं देश के कई इलाकों में रहने वाले लोगों को परेशान करते हुए दिखाई दे रहे हैं। देश की राजधानी कही जाने वाली दिल्ली का भी कुछ हाल बेहाल होता हुआ दिखाई दे रहा है। यहां बर्फबारी की वजह से न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के करीब पहुंच गया है तो वहीं अधिकतम तापमान 17 डिग्री के करीब दर्ज किया जा रहा है। दिल्ली में बीते कुछ दिन पहले हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल कर रख दिया है जिसकी वजह से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि 14 जनवरी को आसमान में हल्की-फुल्की बादल छाए रहेंगे। वही 15 और 16 जनवरी को बारिश होने की संभावना जताई गई है। बताया गया है कि अगर बारिश होती है तो ठंड भी बढ़ेगी।

Also Read- Maha Kumbh 2025: हाथों में तिरंगा थामे अमृत स्नान करने महाकुम्भ पहुंचा झारखंड से आया जत्था।

  • इन राज्यों का कुछ ऐसा हाल

पंजाब और हरियाणा को लेकर मौसम पूर्वानुमान ने कुछ इलाकों को यलो जोन में शामिल किया है। बताया गया है कि 15 जनवरी को हल्की फुल्की बारिश हो सकती है। पंजाब को लेकर 16 से 19 जनवरी तक कोहरा रहने की संभावना जताई गई है। उत्तर प्रदेश को लेकर मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दो दिनों में तेजी के साथ बदलाव होता हुआ दिखाई देगा। कुछ दिन पहले यूपी के कई जिलों में बारिश दिखाई दी थी जिसकी वजह से ठंड बढ़ गई थी। बिहार को लेकर कहा गया की 38 जिलों में से 11 जिलों में कोहरा बना रहेगा बाकी की जिलों में सामान्य मौसम रहेगा। वहीं जम्मू कश्मीर को लेकर कहा गया है कि ऊंचे इलाकों में तो बर्फबारी हो रही है लेकिन नीचे इलाकों का मौसम साफ बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश के कई जिलों को यलो जोन में रखा गया है बताया गया है कि 15 जनवरी तक मौसम खराब रहेगा ऐसे में लोग कम से कम अपने घरों से बाहर निकले।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।