Lucknow News: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में नायल की 22वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न। 

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड की इस बोर्ड बैठक में नोएडा इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट ज़ेवर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ0 अरुण वीर सिंह ने...

Mar 21, 2025 - 19:45
41 Views
Lucknow News: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में नायल की 22वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न। 

Lucknow News: मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नायल) की 22वीं बोर्ड बैठक आज लोक भवन में सम्पन्न हुई। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड की इस बोर्ड बैठक में नोएडा इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट ज़ेवर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ0 अरुण वीर सिंह ने बोर्ड के समक्ष एजेंडा प्रस्तुत किया। 

इस प्रस्तुतीकरण में मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा नवनियुक्त आलोक कुमार प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास व ईशान प्रताप सिंह निदेशक नागरिक उड्डयन विभाग को नायल के निदेशक के रूप में बोर्ड में शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे बोर्ड द्वारा मंजूरी प्रदान की गई।

Also Read- Lucknow News: ‘मास्को अंतरराष्ट्रीय यात्रा एवं पर्यटन प्रदर्शनी 2025’ (एमआइटीटी) में उत्तर प्रदेश पर्यटन के प्रदर्शनी स्टाल पर भारी भीड़।

बैठक में सीईओ ग्रेटर नोएडा एनजी रवि कुमार,  सीईओ नोएडा लोकेश एम0, सीईओ यमुना प्राधिकरण और नायल डॉ0 अरुण वीर सिंह ने ऑनलाईन प्रतिभाग किया। सचिव वित्त अम्मार रिज़वी और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नायल) के नोडल ऑफ़िसर शैलेंद्र कुमार भाटिया ने भौतिक रूप से बैठक में प्रतिभाग किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow