Hardoi: मल्लावां- बेहंदर में 'माय भारत युवा मंडल विकास अभियान' के तहत युवाओं की बैठक, खेल व स्वच्छता के प्रति किया जागरूक।
भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत चलाए जा रहे "माय भारत युवा मंडल विकास अभियान" के तहत मल्लावां और बेहंदर
हरदोई: भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत चलाए जा रहे "माय भारत युवा मंडल विकास अभियान" के तहत मल्लावां और बेहंदर में युवाओं की बैठक आयोजित की गई। जिसमें ब्लाक के विभिन्न ग्राम पंचायत के युवा मंडल अध्यक्ष सचिव व सदस्य मौजूद रहे। ब्लॉक मल्लावां में माय भारत युवा मंडल विकास अभियान की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में खण्ड विकास अधिकारी मल्लावां लक्ष्मण प्रसाद एवं विशिष्ट अतिथि चंद्रशेखर एडवोकेट व वीरेंद्र सिंह समाजसेवी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया | पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों सीमा देवी द्वारा अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर व बैच लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खण्ड विकास अधिकारी द्वारा युवाओं को खेल के प्रति जागरूक किया गया व वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया गया |
बेहंदर में बैठक को संबोधित करते हुए माय भारत हरदोई की जिला युवा अधिकारी , प्रतिमा वर्मा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को संगठित कर समाज के विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। इसके तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं का युवा-युवती मंडल गठित किया जा रहा है , जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव और कोषाध्यक्ष सहित सदस्य शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि मंडल के माध्यम से खेलकूद प्रतियोगिता, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में युवाओं को पंजीकरण प्रक्रिया और अभियान की कार्यप्रणाली की जानकारी भी दी गई। बेहंदर में बैठक का संयोजन पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मृदुल अवस्थी एवं युवा मंडल अध्यक्ष आसिम अली द्वारा किया गया।
What's Your Reaction?









